विजिलेंस टीम ने वन विभाग के कर्मी को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी/जागेश्वर। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के एक कर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप हैकि उसने कार्य से जुड़े भुगतान और पंजीकरण नवीनीकरण के नाम पर शिकायतकर्ता से 25,500 रुपये की घूस मांगी थी। 

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी में दर्ज मामले में वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय जागेश्वर में बाबू/फॉरेस्टर के पद पर तैनात आरोपी नवीन नौटियाल को शिकायतकर्ता जय प्रकाश से लीसा गडान-ढुलान कार्य के पंजीकरण नवीनीकरण और लंबित बिलों के भुगतान के एवज में रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। 

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

टीम ने सुनियोजित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में एक अन्य आरोपी के रूप में वन क्षेत्राधिकारी रेंज जागेश्वर, सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा का नाम भी सामने आया है,जिनके खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विजिलेंस की इस कार्रवाई से साफ संकेत गया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में अब किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Forest Employee Arrested for Bribery Haldwani/Jageshwar News uttarakhand news Vigilance Team Action Vigilance Team Arrests Forest Department Employee Red-Handed While Accepting Bribe उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज वन विभाग कर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार विजिलेंस टीम की कार्यवाही हल्द्वानी/जागेश्वर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More