चोरी पर ग्रामीणों ने पकड़ा संदिग्ध महिला को, पुलिस ने पूछताछ कर छोड़ा  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। मोटहल्दू क्षेत्र में एक संदिग्ध महिला को ग्रामीणों ने खड़कपुर गांव में चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को चौकी ले गई। जिसके बाद पूछताछ कर महिला को छोड़ दिया गया।

ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से संदिग्ध महिला क्षेत्र में बर्थ डे का निमंत्रण देने के बहाने घर में घुस कर चोरी कर रही थी। उक्त महिला के खिलाफ तमाम शिकायतों के बावजूद पुलिस केवल सीसीटीवी फुटेज ही खंगालने में लगी रही। बताया जा रहा है कि उक्त महिला ने दो दिन पहले भी स्कूटी से आकर एक घर में बर्थडे पार्टी का न्योता देने के बहाने घुसकर चोरी का प्रयास किया, लेकिन घर की महिलाओं ने महिला को चोरी करते हुए देख लिया तो वह स्कूटी लेकर फरार हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त महिला रविवार शाम एक घर में घुसकर लैपटॉप चोरी कर भाग रही थी, तभी घर वालों ने उक्त महिला को पकड़ लिया. जिसके बाद सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया और पुलिस चौकी ले गई। पुलिस का कहना है कि उक्त महिला से पूछताछ कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। एक परिवार द्वारा महिला के खिलाफ तहरीर भी दी गई है। बताया जा रहा है कि बीते दिन उक्त महिला ने एक घर में घुसकर चोरी करने का प्रयास किया, जहां घर वालों ने उसे पकड़ लिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news nainital news police interrogated and left Uttrakhand news Villagers caught suspicious woman on theft

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More