दो माह से पानी के संकट से जूझ रहें ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी  

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। जल जीवन मिशन एवं जल संस्थान की लापरवाही से हल्द्वानी ब्लॉक के ग्राम सभा पूर्वी खेड़ा में पूर्व में चल रहा पेयजल लगभग दो माह से बंद हो गया है। जिसके चलते आज ग्रामीणो ने आज आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जल्द ही सब लोग मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे। 
 
जल जीवन मिशन द्वारा जल संस्थान से पूर्व से घरो में चल रहें तीन कनेक्शन को एक ही पुरानी पाइपलाइन से जोड़ दिए जाने से पानी का संकट पैदा हो गया है। इसके साथ ही खोदी गईं सड़को से जगह जगह पाइपों से पानी लीकेज हो रहा हैं। साथ ही इस एरिया को सिंचाई के 157 ट्यूबवेल से जोड़ा गया हैं जो की ट्यूबवेल में लगा विद्युत स्टेपलाइजर के खराब होने के कारण बार बार ट्यूबवेल बंद हो जाने से ग्रामीण में पानी की लगभग दो माह से परेशानी हो रही हैं। दोनों पेयजल टैंक से इस क्षेत्र को नहीं जोड़ा गया हैं। कई बार दोनों विभागों के उच्च अधिकारी को अवगत कराने के बाद भी कोई भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। जिस पर आज ग्रामीण लोगों ने मिलकर आंदोलन की चेतावनी दी अगर शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जल्द ही सब लोग मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे। 
 
 
चेतावनी में उपस्थित लोगो में अर्जुन सिंह बिष्ट (पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य), गोविंद दुग्वाल, सोनू जोशी, गीतांश जोशी, भगवान सिंह बोरा, नीरज रजवार, सुरेश कब्डाल, ललित मोहन जोशी, गोपाल सिंह नेगी, भुवन लोशाली आदि लोग मौजूद थे। 
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news uttarakhand news Villagers Villagers who have been struggling with water crisis for two months warned of agitation who have been struggling with water crisis for two months

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More