विमला गुंज्याल राष्ट्रपति पुलिस पदक व नारायण सिंह नपलच्याल पुलिस पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़/देहरादून। सीमांत धारचूला निवासी महिला पुलिस अधिकारी बिमला गुंज्याल सहित दो पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर दो पुलिस अधिकारियों को यह सम्मान मिलने पर पूरे सीमांत क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

सीमांत धारचूला की महिला आईपीएस अधिकारी बिमला गुंज्याल डीआईजी विजिलेंस में तैनात हैं। बिमला गुंज्याल को विशिष्ट सेवाओं के लिए विशिष्ट सेवा (2019) का राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया गया। जबकि सीआईडी में डीआईजी पद पर तैनात  नारायण सिंह नपलच्याल को विशिष्ट सेवा(2019) पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित महिला पुलिस अधिकारी बिमला गुंज्याल व्यास घाटी के ग्राम गुंजी जबकि नारायण सिंह नपलच्याल व्यास घाटी के ग्राम नप्लच्यू गांव के निवासी हैं। व्यास घाटी दो पुलिस अधिकारियों को यह सम्मान मिलने से उनके गृह क्षेत्र धारचूला में खुशी की लहर व्याप्त है। रं कल्याण संस्था के मुख्य संरक्षक व पूर्व मुख्य सचिव उत्तराखंड नृप सिंह नपलच्याल, केंद्रीय अध्यक्ष बिशन सिंह बोनाल और स्थानीय विधायक हरीश धामी, ब्लाक प्रमुख धन सिंह धामी नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वरी देवी सहित अन्य लोगों ने दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लक्सर कोतवाली क्षेत्र में ईंट भट्टे के पास बने तालाब में तैरता मिला एक युवक का शव   

बिमला गुंज्याल डीआईजी  (विजिलेंस व पीएसी) का जन्म स्थान सिरदांग चौदास घाटी में है। उनकी प्रारंभिक पढ़ाई प्राइमरी स्कूल सिरदांग में हुई। उन्होंने ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन श्रीनगर गढ़वाल से किया। 1987 में पीपीएस में चयन हुआ। ट्रेनिंग के बाद पहली पोस्टिंग 1990में लखनऊ  हुई। 1994 से 1999तक नैनीताल जनपद में सेवाएं दीं। 1999से 2007 तक ऊधमसिंह नगर में सीओ सिटी एवं एडिशनल एसपी रहीं। 2007 से एसपी ग्रामीण हरिद्वार जिला रूड़की, 2011 से 2018 तक एसपी रुद्रप्रयाग, एसएसपी पौड़ी, एसएसपी टिहरी गढ़वाल में तैनात रहीं। 2018 से डीआईजी पद पर राजधानी देहरादून में तैनात हैं। उन्हें 2004 में आईपीएस कैडर मिला। परिवार में  पति अशोक सिंह गुंज्याल, दो पुत्री व एक पुत्र हैं। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर देहरादून में उन्हें राज्यपाल ने राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  जिले में 18 अक्टूबर शनिवार को धनतेरस के पर्व पर रहेगा स्थानीय अवकाश

पुलिस पदक से सम्मानित नारायण सिंह नपलच्याल डीआईजी (सीआईडी मुख्यालय) का जन्म स्थान धारचूला के व्यास घाटी का नप्लचु गांव है। नारायण सिंह की प्रारंभिक शिक्षा प्राइमरी स्कूल नप्लचु से हुई। पांचवीं से आठवीं तक की पढ़ाई यूपी के आश्रम पद्धति स्कूल लखीमपुर खीरी में हुई। हाईस्कूल व इंटर जीआईसी धारचूला से जबकि ग्रेजुएशन पिथौरागढ़ डिग्री कालेज से किया। वर्ष 1995 में पीपीएस में चयनित हुए। पहली पोस्टिंग डीएसपी टिहरी गढ़वाल में हुई। 2005 में आईपीएस कैडर मिला। इसके बाद एसपी सिटी देहरादून, एसपी बागेश्वर और एसएसपी टिहरी गढ़वाल रहे। वर्तमान में सीआईडी मुख्यालय में डीआईजी के पद पर तैनात हैं। पुलिस पदक से सम्मानित नपलच्याल के पिता रतन सिंह पीडब्ल्यूडी से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से सेवानिवृत्त हैं जबकि माता रामती देवी गृहणी, पत्नी कमला नपलच्याल गृहणी हैं। पुत्री रितिका एमबीबीएस जबकि पुत्र आदित्य एलएलबी हैं। पुलिस पदक मिलने पर परिवार में खुशी का माहौल है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: police news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दीपावली का त्योहार मनाने घर जा रहे चार लोगो की सड़क हादसे में मौत जबकि तीन लोगों की हालात गंभीर  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता     नानकमत्ता।  यहां धनतेरस पर काम से छुट्टी लेकर दीपावली का त्योहार मनाने घर जा रहे सात लोग तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबनेसे हादसे का शिकार हो गए। इस दौरान तीन की तो मौके पर ही मौत हो गई, […]

Read More
उत्तराखण्ड

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पं. नारायण दत्त तिवारी की 100वीं जयंती एवं 7वीं पुण्यतिथि पर महानगर कांग्रेस ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। उत्तराखंड के विकास पुरुष, जननायक एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पं. नारायण दत्त तिवारी की 100वीं जयंती एवं 7वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज हल्द्वानी महानगर कांग्रेस द्वारा स्वराजआश्रम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने पं. तिवारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

भवाली स्थित कैंचींधाम के समीप गोली लगने से होटल कर्मचारी की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता     भवाली। नैनीताल जिले के भवाली स्थित कैंचींधाम के समीप गोली लगने से होटल कर्मचारी की मौत हो गईं।फोरेंसिक टीम द्वारा सैम्पल लेने के साथ ही पुलिस साक्ष्य जुटाने में जुटी है। नैनीताल के कैंचींधाम आश्रम के समीप शुक्रवार रात एक निजी होटल में कुछ लोग […]

Read More