स्टंट का वायरल वीडियो : प्रतिबंधित क्षेत्रों में बेखौफ बाइक दौड़ाता युवक पहुंचा अस्पताल भवन की पहली मंजिल तक 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

पौड़ी गढ़वाल।यहां सरकारी अस्पताल परिसर के भीतर एक युवक द्वारा बाइक चलाने और स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक अस्पताल के प्रतिबंधित क्षेत्रों में बेखौफ होकर बाइक दौड़ाता दिखाई दे रहा है, जहां आमतौर पर केवल मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल कर्मियों का पैदल आवागमन होता है।

जानकारी के अनुसार, युवक बाइक लेकर अस्पताल भवन संख्या -1 की पहली मंजिल तक पहुंच गया। इतना ही नहीं, वह प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) के कार्यालय के अंदर तक बाइक ले गया और वार्डों के आसपास भी बाइक चलाता नजर आया। आरोप है कि इस दौरान उसने स्टंटबाजी भी की, जिससे अस्पताल में मौजूद मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शहरभर में चर्चा शुरू हो गई। लोग अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर युवक अस्पताल के अंदर इतनी दूर तक बाइक लेकर कैसे पहुंच गया और उसे रोकने में सुरक्षा व्यवस्था क्यों विफल रही।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एल.डी. सेमवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जिला अस्पताल परिसर में बाइक चलाने और स्टंट करने का मामला गंभीर है। इस संबंध में पुलिस को शिकायत पत्र सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, ड्यूटी पर तैनात पीआरडी कर्मियों ने युवक को रोकने का प्रयास किया था, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। शिकायत में बताया गया है कि संबंधित बाइक का पंजीकरण नंबर UK07-2713 है।

यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट 

प्रशासन का कहना है युवक की इस लापरवाही और दुस्साहसपूर्ण हरकत से अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों की जान को खतरा हो सकता था। पुलिस से आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a young man fearlessly riding a bike in restricted areas bike stunt mountain news Pauri Garhwal News uttarakhand news Video of bike stunt in hospital premises goes viral viral Video Viral video of stunt: A young man fearlessly riding a bike in restricted areas reached the first floor of the hospital building अस्पताल परिसर में बाइक से स्टंट का वीडियो वायरल उत्तराखण्ड न्यूज पहाड़ की खबरें पौड़ी गढ़वाल न्यूज प्रतिबंधित क्षेत्रों में बेखौफ बाइक दौड़ाता युवक बाइक से स्टंट वायरल वीडियो

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More