देहरादून। सड़क सुरक्षा में बाधक बनी शराब की छह दुकानों को निर्धारित समय पर स्थानांतरित न करने के मामले में जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह को हटाकर आबकारी मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा की गई संस्तुति के आधार पर की गई है, जिसमें उन्होंने अधिकारी के निलंबन की सिफारिश की थी।
जानकारी के अनुसार मार्च में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में इन छह दुकानों को अन्यत्र शिफ्ट करने का निर्णय हुआ था। प्रमुख सचिव आबकारी ने भी 31 जुलाई तक इन दुकानों को हटाने के निर्देश दिए थे। इस बीच एक शराब व्यवसायी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की, जिस पर केपी सिंह ने सक्षम अधिकारी की
स्वीकृति के बिना स्टैंडिंग काउंसिल को एक रिपोर्ट भेजी। रिपोर्ट समिति के निर्णय के विरुद्ध तैयार की गई थी, जिससे शासन स्तर पर सवाल खड़े हुए। जिलाधिकारी ने इस गंभीर लापरवाही को संज्ञान में लेते हुए उच्चस्तरीय जांच और निलंबन की संस्तुति शासन को भेजी।आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने बताया कि जांच में यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में जिला आबकारी अधिकारी को मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है।
प्रकरण में अग्रिम आदेशों तक मसूरी क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार जोशी को जिला आबकारी अधिकारी देहरादून का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उन्हें देहरादून का प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी बनाए जानेके पीछे उनका बेदाग कार्य इतिहास और अनुशासित छवि अहम वजह रही है।विभाग में अपने सख्त अनुशासन, पारदर्शी कार्यप्रणाली और जिम्मेदारीपूर्ण नेतृत्व के लिए पहचाने जाने वाले जोशी पूर्व में भी कई महत्वपूर्ण अभियानों में अग्रणी भूमिका निभा चुके हैं। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उन्हें इस अतिरिक्त दायित्व के लिए कोई अतिरिक्त वेतन या भत्ता नहीं मिलेगा। यह मामला आबकारी विभाग में जवाबदेही और प्रशासनिक अनुशासन को लेकर एक महत्वपूर्ण उदाहरण बन गया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां राजपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में पांच माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा कैनाल रोड पर हुआ। बताया जा […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी में शनिवार को हरफनमौला साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में काव्य कुम्भ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकडेमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे एवं हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष गौरव त्रिपाठी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में शुक्रवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं, घटना से […]