एसटीएच के आईसीयू में भर्ती वार्ड बॉय की हुई मौत, पत्नी से विवाद के चलते वार्ड बॉय ने खाया था जहर  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। पत्नी के साथ विवाद के चलते खुदकुशी करते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल के वार्ड ब्वाय ने बाद जहर खा लिया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार दमुवाढूंगा निवासी 30 वर्षीय वीरेंद्र कुमार पुत्र खुशीराम एसटीएच में वार्ड ब्वाय था। मृतक के जीजा चन्द्रलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत सात जुलाई को वीरेंद्र की पत्नी के साथ अनबन हो गई थी। इसके बाद पत्नी घर छोड़कर अपने मायके धाबला चली गई। शनिवार की रात वीरेंद्र ने रात्रि ड्यूटी की। रविवार की सुबह नौ बजे वह घर पहुंचा और तनाव में था। नाश्ता करने के बाद वीरेंद्र छत पर चला गया और जहर खा लिया। तबीयत खराब होने पर उसे एसटीएच लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत गम्भीर होने पर उसे आईसीयू में भर्ती किया गया था। देर रात उसने दम तोड़ दिया। वीरेंद्र 12 साल से एसटीएच में नौकरी कर रहा था। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: due to dispute with wife Haldwani news STH haldwani news Uttrakhand news Ward boy admitted to STH's ICU died ward boy had eaten poison

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More