गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाना है, भारत को एक समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना है – एडवोकेट गोविंद बिष्ट 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने आज स्वराज आश्रम मे दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि देने के साथ ही कहा कि महात्मा गांधी जी ने हमें अहिंसा और सत्य का मार्ग दिखाया, जबकि शास्त्री जी ने हमें सादगी और ईमानदारी के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। आज के समय में इन महान व्यक्तित्वों के विचारों को अपनाना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके बाद विशेष विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें गांधीजी के सत्याग्रह और शास्त्रीजी के ‘जय जवान, जय किसान’ नारे के महत्व पर चर्चा की गई।
 
इस दौरान महिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, शोभा बिष्ट, भागीरथी बिष्ट, राजो टंडन, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, हेमन्त बगडवाल, सुहैल सिद्दीकी, योगेश जोशी, हेमवती नंदन दुर्गापाल, ललित जोशी, गोविंद बगडवाल, हेमा पंत, लाली पंत, शाइमा सिद्दीकी, कमर जहाँ, शाइस्ता, राजेन्द्र उपाध्याय, नवीन सांगूड़ी, सूरज प्रकाश, विनोद कुमार पिंनु, विशाल भोजक, छात्र नेता रक्षित बिष्ट, दिनेश सांगूड़ी, गोविंद बिष्ट, एडवोकेट मनोज बिष्ट, अमित रावत, राजा फ़र्श्वान, मनोज भट्ट, शाद  अली अरशद, उदित करायट, ताहिर हुसैन आदि ने गांधीजी के नेतृत्व में भारत की आजादी के संघर्ष को याद करते हुए उनके सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विचारों पर विस्तृत चर्चा की तथा साथ ही साथ लाल बहादुर शास्त्री जी की नेतृत्व में हुए 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान उनके साहसिक निर्णयों और किसान एवं जवानों के प्रति उनके विशेष प्रेम पर भी ध्यान आकर्षित किया गया। महानगर कांग्रेस द्वारा इस अवसर पर समाज के हर वर्ग को गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया, ताकि भारत को एक समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ाया जा सके।
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: congress news Gandhi and Shastri Jayanti Haldwani news make India a prosperous strong and self-reliant nation - Advocate Govind Bisht uttarakhand news We have to adopt the ideals of Gandhiji and Shastriji

More Stories

उत्तराखण्ड

मोबाइल मेडिकल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का किया शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए कई नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य योजना के तहत दो मोबाइल मेडिकल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना […]

Read More
उत्तराखण्ड

हिमाचल प्रदेश से लंबे समय से फरार आरोपी देहरादून से किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर हिमाचल प्रदेश के एक वांछित आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले में दर्ज एक गंभीर आपराधिक मामले में फरार चल रहा था और लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। एसएसपी […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर शाम एक फाइनेंसर की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून के पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के देवऋषि एन्क्लेव (देहराखास) में बुधवार देर शाम एक फाइनेंसर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने सूझबूझ दिखाते हुए हत्यारोपी को उसी कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हत्या […]

Read More