मौसम अलर्ट! प्रदेश में 23-24 जून तक दस्तक दे सकता है मानसून  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। प्रदेश में मानसून 23-24 जून को दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 जून को प्रदेश के कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। 17 को प्रदेशभर में बारिश के आसार हैं। इस दौरान 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

जानकारी देते हुए मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि 18 जून से प्री-मानसून का दौर चलेगा। इस दौरान प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन इससे पूर्व मैदानी इलाकों में 14, 15 व 16 जून को गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। उत्तराखंड में मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ पर्वतीय इलाकों भी गर्मी से तप रहे हैं। गुरुवार को उत्तराखंड में कई स्थानों पर तापमान सामान्य से सात डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया।bb गुरुवार को रुड़की में सर्वाधिक 43.5, देहरादून में 42.4 और पंतनगर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, मुक्तेश्वर में 31, टिहरी में 31.6, मसूरी में 29.9 और नैनीताल में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री तक रहा। दून में गुरुवार को जून के महीने में 30 साल बाद सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Monsoon will reach the state by 23-24 June uttarakhand news Weather Alert! Monsoon may reach the state by 23-24 June weather information

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More