मौसम पूर्वानुमान : मैदान में पारा 41 डिग्री पार पहुंचने की संभावना तो ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रो में बारिश के आसार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से चटक धूप और चुभती-जलती गर्मी जमकर झुलसा रही है। जिसके चलते रविवार के बाद सोमवार को भी दून का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना रहा, और दिन के साथ-साथ शाम के समय भी लू जैसे हालात बने रहे।

आंकड़ों पर नजर डालें तो रविवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को यह आंकड़ा इतना ही रहा। गर्मी का असर सिर्फ दिन तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि शाम के समय भी लू जैसी गर्म हवाएं चलती रहीं। 

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की फिलहाल कोई संभावना नहीं है। आज मंगलवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है। ऐसे में लू के प्रकोप से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है। वहीं, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है। उधर मैदानी इलाकों से सटे पहाड़ी क्षेत्रों में गर्म हवाएं परेशान कर सकती हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 31 मई तक प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में अगले तीन-चार दिन तक राहत के कोई आसार नहीं है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Forecast Indicates Mercury Will Cross the 41°C Mark in the State's Plains uttarakhand news Weather Forecast: Mercury Likely to Hit 41°C in the Plains Weather Updates While Rain is Expected in High-Altitude Mountainous Regions उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज प्रदेश के मैदानी क्षेत्रो में पारा 41 डिग्री पार पहुंचने का पूर्वांनुमान मौसम समाचार

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More