मौसम का येलो एलर्ट! देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल एवं चंपावत जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक मानसून की झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज उत्तराखंड के इन जनपदों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज बुधवार को राज्य के देहरादून बागेश्वर नैनीताल और चंपावत जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है वहीं टिहरी रुद्रप्रयाग चमोली तथा कुमाऊं मंडल के जनपदों में गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा की भी संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटे के भीतर सबसे अधिक वर्षा रुद्रप्रयाग में 80mm रिकॉर्ड की गई। वहीं गंगोलीहाट में 48 उत्तरकाशी में 39 बेरीनाग में 36 कौसानी में 30 हल्द्वानी में 26 चोरगलिया में 29 एमएम वर्षा के साथ ही कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के तमाम जनपदों में हल्की से मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की गई। 

यह भी पढ़ें 👉  25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि 8 जुलाई तक कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के जनपदों में पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश की संभावना है साथ ही कुछ इलाकों में तेज बारिश का दौर भी देखने को मिलेगा जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि 8 जुलाई के बाद बारिश में और तेजी आने की संभावना है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bageshwar dehradun news Nainital and Champawat districts Uttrakhand news Weather Yellow Alert! Chance of heavy rain at some places in Dehradun

More Stories

उत्तराखण्ड

25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में ₹25लाख की लागत से […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  बेरीनाग। बारिश के बीच उफनते बरसाती नाले में स्कूटी रपटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।  जानकारी के अनुसार, सोमेश्वर तहसील के तिलौड़ा और नैनोली गांव निवासी दो युवक किराये की स्कूटी संख्या यूके-01-आईटीए -4789 से दो दिन पहले घूमने […]

Read More
उत्तराखण्ड

आधी रात घर में घुसा तेंदुआ : बुजुर्ग महिला ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए कमरे में किया कैद   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। जिले के गरमपानी क्षेत्र के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत तल्ली सेठी में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ गांव के एक घर में घुस गया। घर में मौजूद बुजुर्ग महिला जीवंती देवी ने घबराने के बजाय साहस दिखाया […]

Read More