जिसकी जहरीली शराब ने ली लोगो की जान, उसी को बना दिया ग्राम प्रधान  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। हरिद्वार में शिवनगर ग्राम पंचायत के प्रधान पद के चुनाव नतीजों ने जिले के सभी लोगों को चौंका दिया। शिवगढ़ और फूलगढ़ में जहरीली शराब कांड की सह आरोपी बबली देवी को ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान की बागडोर सौंप दी है। प्रतिद्वंद्वी स्वाति की ओर से री-काउंटिंग करवाई गई लेकिन बबली देवी एक वोट से स्वाति से जीत गई। 

10 सितंबर को शिवनगर ग्राम पंचायत में जहरीली शराब पीने से ग्रामीणों की मौत का सिलसिला शुरू हुआ। 12 लोगों की शराब पीने से मौत हुई। पुलिस ने छानबीन में ग्राम प्रधान की प्रत्याशी बबली के पति डॉ. बिजेंद्र चौहान को गिरफ्तार कर लिया। बिजेंद्र चौहान की निशानदेही से कच्ची शराब भी बरामद हुई। बबली और उसके जेठ नरेश चौहान को सह आरोपी बनाया गया। बबली और नरेश की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। डॉ. बिजेंद्र के जेल जाने और बबली व नरेश की फरारी होने से बबली के ससुर सूरज भान चौहान ने गांव में बबली के लिए वोट मांगे। शराबकांड के बाद चौहान बिरादरी बबली के समर्थन में खड़ी हो गई थी। चौहान बिरादरी ने आरोप लगाया था कि शराब हर प्रत्याशी ने बांटी लेकिन कार्रवाई सिर्फ बबली और उसके परिवार पर हुई। शराब कांड से गांव में मृतक परिवारों में आक्रोश भले ही रहा लेकिन ग्रामीणों ने बबली के समर्थन में वोट कर उसे शिवनगर ग्राम पंचायत की प्रधानी की बागडोर सौंप दी है। बहादराबाद ब्लॉक में हुई मतगणना में बबली के ससुर और समर्थक पहुंचे थे। मतगणना में बबली ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी स्वाति से जीत दर्ज की। बबली को 855 और प्रतिद्वंद्वी स्वाती को 848 मत मिले लेकिन स्वाति ने री-काउंटिंग की अपील की। जिस पर प्रशासन ने दोबारा मतगणना कराई। री-काउंटिंग में बबली को 859 वोट मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी स्वाती को 858 वोट मिले। बबली एक वोट से स्वाति को हराकर जीत गई। शिवनगर ग्राम पंचायत में शिवगढ़, फूलगढ़, गोविंदगढ़, दुर्गागढ़ गांव हैं। चुनाव जीतने के बाद बबली के समर्थकों ने जश्न मनाया। बबली के बेटे हर्ष को गोदी में उठाकर समर्थकों ने ग्रामीणों का आभार जताया। शिवनगर ग्राम पंचायत से 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। 26 सितंबर को हुए मतदान में 3370 वोट पड़े थे। बुधवार को मतगणना में 142 वोट निरस्त हो गए। 2737 वैध वोट में बबली देवी को 859 वोट पड़े हैं, जबकि सबसे कम नौ वोट रेनू को मिले हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news made him the village head Panchayat chunaw Uttrakhand news Whose poisonous liquor took the lives of people

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More