शराब पीने को लेकर विवाद में पत्नी द्वारा पिटाई से पति की गई जान, पुलिस ने पत्नी को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां कोतवाली क्षेत्र के देवलचौड़ में सोमवार को शराब पीने को लेकर दंपति के बीच हुए विवाद ने उग्र रूप ले लिया और पत्नी ने आवेश में आकर पति की पर्दे में लगाने वाले पाइप से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल पति ने कई घंटे तड़पने के बाद घर की सीढ़ियों पर दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक देवलचौड़ बन्दोबस्ती रामपुर रोड निवासी लक्ष्मण सिंह भनवाला (45) रामपुर रोड स्थित सिद्धार्थ नगर में बतौर गार्ड का काम करता था। घर में पत्नी गीता और 9 साल का बेटा दिव्यांशु है। बताया जाता है कि सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे लक्ष्मण शराब के पीकर घर आया। उस वक्त गीता घरेलू कार्य में व्यस्त थी जबकि बेटा दिव्यांशु स्कूल गया हुआ था। इसी दौरान शराब पीने को लेकर गीता और लक्ष्मण के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर लक्ष्मण ने गीता के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसी बीच गीता के हाथ पर्दे का पाइप लग गया और उसने एक के बाद एक लक्ष्मण पर कई वार कर दिए। लहूलुहान लक्ष्मण जाकर सीढ़ियों पर बैठ गया और वहीं बैठे-बैठे मौत हो गई। स्कूल से लौटने के बाद शाम को मृतक के बेटे दिव्यांशु ने पड़ोस में रहने वाले ताऊ कुंदन सिंह भनवाला को अपने पिता की हालत के बारे में बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेजने के साथ ही आरोपित पत्नी को गिरफ्तार करते हुए जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news police arrested wife Uttrakhand news Wife beat husband to death in dispute over drinking

More Stories

उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More
उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More