टिकट लेने गए पति को चकमा दे पत्नी प्रेमी संग हुई फुर्र

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। ससुराल से पत्नी को घर ले जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर पति के टिकट लेने जाने के दौरान पत्नी अपने प्रेमी के संग फरार हो गई! घटना के बाद इलाके में यह किस्सा चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद निवासी बबलू कश्यप अपनी पत्नी को लेने के लिए गौरापड़ाव स्थित ससुराल आया था। 8 नवंबर को दोनों लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुंचे। लेकिन जैसे ही बबलू टिकट लेने काउंटर पर गया, पीछे से पत्नी अपने प्रेमी महेश आर्य के साथ फरार हो गई।

पति ने पहले तो काफी तलाश की, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला, तो रविवार को जीआरपी काठगोदाम थाने में तहरीर दी। उसने ससुराल के पड़ोसी महेश आर्य पर पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया। जीआरपी थानाध्यक्ष के अनुसार, मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी घर से फरार है और उसका मोबाइल नंबर भी बंद मिल रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news the husband went to buy a ticket The wife deceived her husband who had gone to buy a ticket and ran away with her lover the wife ran away leaving her husband at the railway station the wife ran away with her lover uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज टिकट लेने गया पति पत्नी प्रेमी संग हुई फुर्र रेलवे स्टेशन से पति को छोड़ पत्नी फरार हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More