पति द्वारा जुए में हार की भरपाई को गहने गिरवी रखने पर पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। जिले के सिडकुल क्षेत्र में एक फैक्ट्री कर्मचारी जुए में डेढ़ लाख रुपए हार गया। इसकी भरपाई के लिए उसने पत्नी के गहने भी गिरवी रख दिए। बस इसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ और पत्नी में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम समाचार : 9 जिलों में भारी बारिश के साथ ही भूस्खलन और नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर का खतरा

जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल ने बताया कि राजेंद्र निवासी ग्राम बैरसिया तहसील चैखुटिया जिला अल्मोड़ा हरिद्वार के सिडकुल की आइटीसी कंपनी में नौकरी करता है। वह पत्नी प्रभा के साथ किराए के मकान में रहता था। दोनों के एक बच्चा भी है। ड्यूटी से आने के बाद राजेंद्र चाइनीज फूड का ठेला भी लगाता था और उसकी पत्नी उसकी मदद करती थी। राजेंद्र को जुआ खेलने की लत थी और जुआ हारने के बाद उसने पत्नी के गहने गिरवी रख दिए थे। ऐसे में दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था। इसी बीच संदिग्ध परिस्थितियों में प्रभा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news suicide news Uttrakhand news Wife commits suicide by hanging her husband after pledging jewelery to compensate for his loss in gambling

More Stories

उत्तराखण्ड

डीएम की बैठक में फीस का मुद्दा गरमाया, लेकिन अभिभावकों के हाथ अब भी खाली    

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  भीमताल। निजी विद्यालयों की फीस वसूली को लेकर प्रशासन की सख्ती के दावे के बीच जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े हो रहे हैं। भीमताल में जिलाधिकारी नैनीताल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में निजी स्कूलों द्वारा विभिन्न मदों में लिए जा रहे शुल्क, लंबित शिकायतों और उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजपुरा में नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस चौकी का घेराव; तस्करों के अड्डों तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में कथित रूप से बढ़ते अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। करीब 200 लोगों ने राजपुरा पुलिस चौकी का घेराव कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

रफ्तार का कहर : दो महिलाओं को कार ने कुचला, गर्भवती महिला की मौत दूसरी घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां राजपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में पांच माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा कैनाल रोड पर हुआ। बताया जा […]

Read More