टांडा वन रेंज में जंगली हाथी ने हमला कर दो लोगों को कुचला

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। यहां टांडा वन रेंज में जंगली हाथी के हमले से दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद जहां लोगो में दहशत है, वहीं  लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि शाह पठानी खत्ता इलाके में दो लोग मौजूद थे, तभी अचानक एक जंगली हाथी वहां पहुंचा और उन पर हमला कर दिया। हमले में हाथी ने दोनों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

मृतकों में से एक की पहचान 75 वर्षीय बांधो प्रजापति के रूप में हुई है, जो झारखंड के चतरा जिले के निवासी थे। दूसरे व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जिसके लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

घटना के बाद प्रशासन ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है और लोगों को जंगल के आसपास अकेले न जाने की सलाह दी है। वन विभाग ने मृतकों के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा देने का आश्वासन भी दिया है। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी के अनुसार, दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A wild elephant attacked and crushed two people in the Tanda forest range Haldwani news Tanda forest range forest two people died in the elephant attack uttarakhand news wild elephant attack उत्तराखण्ड न्यूज जंगली हाथी का हमला टांडा वन रेंज का जंगल हल्द्वानी न्यूज हाथी के हमले में दो लोगों की मौत

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More