तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने रुपये दोगुना करने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़ 

ख़बर शेयर करें -

 

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता ऊधमसिंह नगर

रुद्रपुर। रुपये दोगुना करने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि उनके साथी हल्द्वानी के वनभूलपुरा थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी और मास्टर माइंड की पुलिस को तलाश है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी के डेढ़ लाख रुपये और तीन मोबाइल बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।

कोतवाली में एसएसपी डॉ़ मंजूनाथ टीसी और एसपी सिटी मनोज कत्याल ने खुलासा किया कि शनिवार को सेखवापुर तालगांव सीतापुर यूपी निवासी इन्द्रसेन वर्मा ने दी तहरीर में बताया कि वह और उसका साथी इटारी थाना तालगांव सीतापुर निवासी मौ़ हंजला गांव के आसपास फेरी लगाने का काम करते हैं। आठ दिसंबर को हंजला ने उससे कहा रुद्रपुर में उसका एक दोस्त है, जो 500 रुपये के बदले में दोगुने रुपये देता है। लालच में आकर दोनों ने दो अन्य साथी अंकित और शिवम के साथ दो लाख एकत्र कर लिए। इसके बाद विकास नाम के युवक ने उन्हें कॉल कर काशीपुर हाईवे पर पप्पू ढाबे के पास आने को कहा। कुछ देर बाद विकास एक कार में पहुंचा और उनसे कुछ देर इंतजार को कहकर दो लाख लेकर चला गया। कुछ देर बाद एक युवक एक बैग देकर चला गया। जैसे ही वे लोग बैग लेकर कुछ दूरी पहुंचे तो एक बिना नबंर की स्कूटी पर सवार दो लोगों ने उन्हें रोक लिया। इसमें से एक ने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी। जबकि दूसरा स्कूटी चला रहा था। पुलिस की वर्दी पहने युवक ने उसकी तलाशी लेने के बहाने बैग छीन लिया और दोनों भाग गए। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया। एसएसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया। शनिवार को सूचना पर पुलिस ने आरोपी पीआरडी जवान बिन्दुखेड़ा निवासी वीरेन्द्र, गांव इटारी थाना तालगांव सीतापुर यूपी निवासी जीशान अहमद पुत्र शमीम अहमद और ग्राम धौराडाम नजीमाबाद किच्छा निवासी छिन्दर पुत्र भजन सिंह को लम्बाखेड़ा मोड़ काशीपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: police busted a gang involved in cheating in the name of doubling money rudrapur news US nagar news Uttrakhand news With the arrest of three accused

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  डंपर के अनियंत्रित होकर गहरी […]

Read More