जनता के सहयोग से इंदिरा जी की सोच को आगे बढ़ाने का अवसर मिला है, जिसे पूर्ण निष्ठा एवं प्राथमिकता के साथ करने का प्रयास करूंगा -सुमित

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। 59 विधानसभा सीट हल्द्वानी से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद युवा कांग्रेस नेता सुमित हृदेश ने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि जनता के सहयोग से इंदिरा जी की सोच को आगे बढ़ाने का अवसर मिला है, जिसे पूर्ण निष्ठा एवं प्राथमिकता के साथ करने का प्रयास करूंगा। 

रविवार को स्वराज आश्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुमित हृदयेश ने कहा कि वह डबल इंजन की सरकार द्वारा रोके गए आईएसबीटी, चिड़ियाघर, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम तथा रिंग रोड जैसे तमाम विकास कार्यों को पूर्ण करने के साथ ही स्वर्गीय इन्दिरा हृदयेश के सपने को साकार करेंगे। डबल इंजन की सरकार में बंद पड़े विकास कार्य एवं शहर के अंतर्गत खराब सड़कें को जनता-जनार्दन एवं पार्टी के वरिष्ठ जनों के सहयोग से ब्यवस्थित करने का कार्य किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कोटद्वार में BJP को बड़ा झटका ! 31 साल पुराना रिश्ता टूटा, दिग्गज भुवनेश खर्कवाल ने थामा कांग्रेस का हाथ

वार्ता के दौरान भावुक होकर सुमित ने पुनः पार्टी हाईकमान का आभार एवं धन्यवाद जताते हुए कहा कि मेरी माता जी द्वारा इस क्षेत्र एवं क्षेत्र की जनता के लिए हमेशा संघर्षरत रहते हुए जो जगह बनाई, मै कोशिश करूंगा कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर उनके द्वारा शेष कार्यो को पूर्ण करते हुए जनता एवं संगठन द्वारा किये गए विश्वास पर खरा उतर सकूं। सुमित ने दावे के साथ कहा कि हल्द्वानी सीट में विजय प्राप्त करने के साथ ही कांग्रेस नैनीताल जिले की छह की छह सीटें जीतेगी। पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल और महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, प्रदेश सचिव एडवोकेट गोबिन्द बिष्ट, गोबिन्द बगडवाल, केदार पलड़िया, जगमोहन बगडवाल, किरन डालाकोटी, सौरभ भट्ट, इन्द्र पाल आर्या, जगमोहन चिलवाल, चंदन नेगी, सुएब अहमद सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे। इससे पूर्व स्वराज आश्रम पहुंचे सुमित हृदेश का कार्यकर्ताओं की भीड़ द्वारा इंदिरा हृदयेश अमर रहे, सुमित हृदयेश जिंदाबाद के नारों के साथ माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में किया युवाओं से सीधा संवाद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

रावत का इस्तीफा बम ! ईडी विवाद के बीच कांग्रेस में बढ़ी हलचल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के संगठनात्मक पदों से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। रावत के इस अचानक लिए गए फैसले से कांग्रेस के साथ-साथ प्रदेश की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से अपने इस्तीफे […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी ट्रैफिक को बड़ी राहत की उम्मीद, लालकुआं बाईपास और गोला पुल फोरलेन को एनएच की स्वीकृति

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। नैनीताल जिले में यातायात के दबाव को कम करने और जाम की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए दो महत्वपूर्ण बाईपास परियोजनाओं को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएच) से स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

आस्था की डुबकी बनी आखिरी स्नान, तप्त कुंड में दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  चमोली। बदरीनाथ धाम में शुक्रवार (आज) तड़के प्रसिद्ध तप्त कुंड में स्नान कर रहीं राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला तीर्थ यात्रियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोनों महिलाएं कुंड में स्नान के दौरान बेहोश हो गईं। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने […]

Read More