अतिक्रमण स्थल पर नयी पुलिस चौकी की स्थापना के साथ ही पुलिस ने छह उपद्रवियों को अवैध तमंचा एवं कारतूस के साथ किया गिरफ्तार, अब तक कुल 36 उपद्रवियों को भेजा जेल

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। बनभूलपुरा हिंसा में नैनीताल पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। नैनीताल पुलिस ने अतिक्रमण स्थल पर नयी पुलिस चौकी की स्थापना करते हुए 06 उपद्रवियों को 02 अवैध तमन्चा, 06 जिन्दा कारतूस व 02 खोखे के साथ गिरफ्तार करते हुए मंगलवार (आज) तक कुल 36 उपद्रवियों को जेल भेजने के साथ ही 41 शस्त्र धारकों के शस्त्र निरस्त कर थाने में जमा कराये है।

एसएसपी नैनीताल द्वारा प्रेस के माध्यम से बताया गया कि आठ फरवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना को अंजाम दिया था। जिसके सम्बन्ध ने थाना-बनभूलपुरा में 03 अभियोग मु०अ०सं०-21/2024, 22/2024 व 23/2024 दर्ज किये गये हैं। उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा हरबन्स सिंह, एसपीसिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में वृहद स्तर पर विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के पास के सीसीटीवी के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 30 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये। इसी कड़ी में पुलिस द्वारा बनभूलपुरा में घटित हिंसक घटना में संलिप्त शेष उपद्रवियों में से 06 उपद्रवियों को 02 अवैध तमन्या, 06 जिन्दा कारतूस व 02 खोखे के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान विभिन्न धाराओं में शोएब पुत्र बब्बू खां नि० लाईन न०-08, बनभूलपुरा, उम्र-29 वर्ष एवं भोला उर्फ सोहेल पुत्र मौहम्मद ताहिर नि० वार्ड नं0-24, बनभूलपुरा, उम्र 28 वर्ष, समीर पाशा पुत्र शमीम पाशा नि० वार्ड न0-15. जवाहरनगर, बनभूलपुरा, उम्र 21 वर्ष,  जुनैद उर्फ इब्राहिम पुत्र मौहम्मद असगर उर्फ सूफी नि० ताज मस्जिद, बनभूलपुरा, साहिल अन्सारी पुत्र मतलूब अन्सारी नि० मलिक का बगीचा, बनमूलपुरा, उम्र-19 वर्ष, शहनवाज उर्फ शानू पुत्र शरफराज नि० इन्द्रानगर ठोकर, बनभूलपुरा, उम्र 26 वर्ष को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। इसके अतिरिक्त उक्त हिंसक घटना के दृष्टिगत बनभूलपुरा क्षेत्र में कुल 120 लाईसेन्स धारकों के शस्त्र लाईसैन्स निरस्त किये जाने के आदेश के अनुपालन में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 41 शस्त्र जमा किये गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 

बनभूलपुरा में हुई उक्त हिंसक घटना को मद्देनजर रखते हुए मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा नया पुलिस थाना खोले जाने हेतु की गयी घोषणा के कम में तत्काल अनुपालन करते हुए प्रभावी सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिये नैनीताल पुलिस द्वारा उक्त अतिक्रमण स्थल पर घोषणा के 24 घण्टे के भीतर ही पुलिस चौकी स्थापित की गयी है। जिसका उ‌द्घाटन हिंसा के दौरान घायल 02 महिला उपनिरीक्षकों द्वारा योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमांयू परिक्षेत्र महोदय की उपस्थिति में कराया गया। चौकी में 01 उप निरीक्षक व 04 कान्सटेबलों की तैनाती करने के साथ ही पीएसी व पैरामिलेटरी सुरक्षा बल भी तैनात किये गये हैं। साथ ही उक्त स्थल पर थाने के निर्माण हेतु प्रस्ताव शासना में भेजा जा रहा है। भविष्य में सभी राजकीय कार्य उक्त चौकी से ही सम्पादित किये जायेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Banbhulpura violence Haldwani news six miscreants were arrested with illegal pistol and cartridges till now a total of 36 miscreants have been sent to jail Uttrakhand news With the establishment of a new police post at the encroachment site

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More