महज कुछ ही घंटो के भीतर किया पुलिस ने कुणाल हत्याकांड का खुलासा, बार-बार शराब मांगने और मोबाइल रिचार्ज कराने को लेकर हुई थी हत्या

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्रों हुई कुणाल बिष्ट की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने आठ घंटे के भीतर ही खुलासा कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।


हल्द्वानी के लालडांट क्षेत्र के मल्ली बमोरी लालडांट बाई पास रोड में सुरभि कॉलोनी के पास युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। आज सुबह के समय मुखानी थाना क्षेत्र के मल्ली बमोरी सुरभि कॉलोनी के पास खेत से कुणाल बिष्ट नाम के एक युवक का शव बरामद हुआ था। कुणाल बिष्ट के सर पर काफी गंभीर चोट के निशान भी मिले थे।पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और मामले की जांच में जुट गई थी। एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने जानकारी देते बताया कि पुलिस ने इस मामले में उसी क्षेत्र के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, और उनसे पूछताछ की। तो पता चला कि कुणाल दोनों अभियुक्तों से पैसे मांगने से लेकर शराब और मोबाइल में रिचार्ज कराने को लेकर बार-बार धमकी देता था। बीती रात के समय भी दोनों अभियुक्त मृतक कुणाल के साथ ही थे और वहां उन्होंने मदिरा का भी सेवन किया। जिसके बात अभियुक्तों ने कुणाल पर भारी भरकम हथियार से वार किया, जिसमें कुणाल की मौत हो गई और उसके शव को अभियुक्तों ने झाड़ी के किनारे फेक दिया। जिसके बाद वह फरार हो गए थे। पुलिस ने 8 घंटों में ही इस पूरे मामले का खुलासा कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार गंगाधर आटो चलाता है, दूसरा रामपाल मिस्त्री है। दोनों बमौरी क्षेत्र में रहते हैं। एसएसपी ने मुखानी थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट समेत पूरे टीम की अधिकारियों ने सराहना करते हुए पुरस्कार देने की घोषणा भी की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में किया युवाओं से सीधा संवाद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी ट्रैफिक को बड़ी राहत की उम्मीद, लालकुआं बाईपास और गोला पुल फोरलेन को एनएच की स्वीकृति

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। नैनीताल जिले में यातायात के दबाव को कम करने और जाम की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए दो महत्वपूर्ण बाईपास परियोजनाओं को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएच) से स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

आस्था की डुबकी बनी आखिरी स्नान, तप्त कुंड में दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  चमोली। बदरीनाथ धाम में शुक्रवार (आज) तड़के प्रसिद्ध तप्त कुंड में स्नान कर रहीं राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला तीर्थ यात्रियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोनों महिलाएं कुंड में स्नान के दौरान बेहोश हो गईं। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

छोटा हाथी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। मोतीनगर क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गलत दिशा से आ रहे एक अज्ञात ‘छोटा हाथी’ वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर […]

Read More