महिला ने रिश्तेदार पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। काठगोदाम थानाक्षेत्र निवासी एक महिला ने रिश्तेदार पर उत्पीड़न का आरोप लगते हुए अपने पति की हत्या कराने का शक भी जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहरीर में महिला ने बताया कि उनका रिश्तेदार अल्मोड़ा निवासी सागर बिष्ट (भानू) उसके घर आता था। आरोपी ने जबरन गिफ्ट व पैसा देकर उसके साथ नजदीकी बना ली। बाद में नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील वीडियो बना लिया। महिला का आरोप है कि सागर बिष्ट एक लाख रुपये की मांग कर रहा है। रुपये नहीं देने पर पीड़िता पर तेजाब डालने एवं अश्लील वीडियो एवं फोटो इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दे रहा है। महिला के पति की पूर्व में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। तहरीर में सागर पर पति की हत्या कराने का शक भी जताया है। महिला ने जानमाल का खतरा बताते हुए काठगोदाम पुलिस को शिकायत दी है। एसओ काठगोदाम प्रमोद पाठक ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Kathgodam news police started investigation by registering a case Uttrakhand news Woman accuses relative of harassment

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More