महिला ने अपने ही पति के खिलाफ जबरन शारीरिक संबंध बनाने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी का लगाया आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

काशीपुर। यहां एक महिला ने अपने ही पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आरोप में महिला ने कहा कि पति नेजबरन शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

 

पीड़िता के अनुसार 12 फरवरी 2023 को उसकी शादी रामपुर जिले के बिलासपुर निवासी युवक से हुई थी। महिला का आरोप है कि पति उसे घुमाने के बहाने होटल में ले जाता और डराकर जबरन शारीरिक संबंध बनाता था, साथ ही अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। ससुराल वालों ने भी महिला से मकान बनाने के लिए 50 लाख रुपए दहेज में मांग किए। मना करने पर उसे मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पीड़िता ने बताया कि उसके खाते से 1.8 लाख रुपए पति ने अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए और उसके नाम पर वाहन, हाउसिंग व गोल्ड लोन के लिए भी हस्ताक्षर कराए।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदान

 

महिला का आरोप है कि 9 जून को पति और सास-ससुर ने उसे घर से निकाल दिया और गहने, बैंक पासबुक आदि अपने पास रख लिए। आरोपी लगातार अश्लील वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दे रहा है और लोन के पैसों से कनाडा भागने की तैयारी में है। पुलिस मामले की जांच के साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गईं हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A case was registered and the police started investigation A woman filed a case against her own husband accusing her husband of forcing her to have physical relations and threatening to make the obscene video viral accusing him of forcing her to have physical relations and threatening to make the obscene video viral crime news kashipur news The police registered a case and started investigation udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज काशीपुर न्यूज क्राइम न्यूज पति पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी का लगाया आरोप पुलिस ने शुरू की जांच महिला ने अपने ही पति के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज मुकदमा दर्ज

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल पुलिस के अनुसार […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More