तेज रफ्तार कार की टक्कर से हुई महिला की मौत, कार चालक फरार   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। अपने पांच साल के बच्चे के लिए दूध लेने दुकान पर जा रही महिला की तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिसे अस्पताल पहुंचाने के बाद डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।

काठगोदाम थाना क्षेत्र के शीशमहल स्थित रेलवे फाटक निवासी साहब सिंह ने बताया कि वह रेलवे के आईडब्ल्यूएस विभाग में चौकीदार के पद पर हैं। उन्होंने अपनी 28 वर्षीय बेटी ज्योति की शादी करीब पांच साल पहले बदायूं जिले के उझानी से की थी। वर्तमान में ज्योति अपने मायके में रह रही थी। रविवार की रात करीब 8:30 बजे ज्योति काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर उन्हें खाने का टिफिन देकर आई थी। वहां से लौटकर जब घर पहुंची तो उसके पांच साल के बेटे ने बिस्किट और दूध की जिद करनी शुरू कर दी। ज्योति बच्चे को घर छोड़कर दुकान पर चली गई। रेलवे फाटक के पास तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि ज्योति का बायां हाथ शरीर से बिल्कुल अलग हो गया था। उसके माथे से लेकर शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोट आई थी। सूचना पर पहुंची सिटी पेट्रोलिंग यूनिट के जवान त्रिलोक सिंह ने युवती को एसटीएच भिजवाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर के पोस्टमार्टम को भेजने के साथ ही कार की तलाश शुरू कर दी है। आसपास की सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है, जल्द ही कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news car driver absconds Haldwani news Uttrakhand news Woman dies due to collision with high speed car

More Stories

उत्तराखण्ड

जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता की सेवाएं समाप्त   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता अशोक प्रजापति की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही चयन समिति के सदस्यों को भी नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा गया है। जल निगम में 2014 में […]

Read More
उत्तराखण्ड

उपेक्षा से नाराज वरिष्ठ भाजपा नेता ने दिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी में मजबूत पैठ रखने वाले वरिष्ठ नेता ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।  जानकारी के अनुसार लक्सर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद खारी ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत कारणों […]

Read More
उत्तराखण्ड

“दावो की खुली पोल – ब्यवस्थाएं गोल” केवीएम कांम्प्लेक्स में बनी प्रशासनिक अब्वस्थाओं की सरस झील, 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। निगम प्रशासन भले ही बड़े -बड़े दावे क्यों न कर रहा हो,  लेकिन बरसात की शुरुआत ने प्रशासनिक दावो पर पानी फेर दिया। जिसका शनिवार (आज) ज्वलंत उदाहरण बना है हल्द्वानी का यह सरस मार्केट।  कुमाऊं मंडल विकास निगम के इस सरस कांम्प्लेक्स में […]

Read More