नैनीडांडा। पौड़ी जिले के नैनीडांडा के जमुण गांव में शनिवार रात को बाघ के हमले में महिला की मौत हो गई। लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर इसकी जानकारी दी।विधायक ने लिखा कि आज मन बहुत व्यथित है। विकासखंड नैनीडांडा के अंतर्गत कॉर्बेट पार्क से सटे ग्राम जमुण में बाघ ने पुन: एक महिला को निवाला बनाया है। उन्होंने संबंधित परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि कॉर्बेट पार्क के निदेशक को सहायता एवं सुरक्षा के लिए निर्देशित किया गया है।
जानकारी के अनुसार महिला जब घर में काम कर रही थी, तब बाघ ने महिला पर हमला किया। हालांकि हमलावार बाघ था या गुलदार इसपर संशय बना हुआ था। कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे पौड़ी जिले के कई इलाकों में जंगली जानवर खतरा बने हुए हैं। लैंसडौन से भाजपा विधायक दिलीप रावत लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं। पिछले दिनों विधानसभा के बजट सत्र से पहले उन्होंने कहा था कि विधानसभा में तभी जाएंगे, जब सदन में वनाधिकार पर चर्चा कराई जाएगी। तब विधायक ने कहा था कि वनाधिकार और जंगली जानवारों की समस्या उत्तराखंड के लिए सबसे महत्वपूर्ण विषय है और इस पर व्यापक चर्चा कराए जाने की जरूरत है। उन्होंने पार्टी विधानमंडल दल की बैठक में भी इस विषय को उठाने की बात कही थी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]