महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। वनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

बताया जा रहा है कि महिला की शादी दो साल पहले ही हुई थी। दोनों के बीच अक्सर मारपीट की शिकायतें सामने आती रही हैं। पुलिस का कहना है कि पति के मुताबिक प्रथम दृष्टया महिला की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। 

यह भी पढ़ें 👉  श्री दिव्येश्वर महादेव मंदिर में दस दिवसीय नवरात्रि महोत्सव एवं विराट धर्म सम्मेलन का भव्य शुभारंभ 

वनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदिरा नगर में राशिद अपनी पत्नी 24 वर्षीय मुस्कान के साथ किराए में रहता था। पति राशिद ने सूचना दी कि उसकी पत्नी मुस्कान ने जहर खाकर जान दे दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मायके वालों को भी सूचना दे दी गई है। महिला का मायका हल्द्वानी में ही है। अभी तक किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news police took the body in possession and sent it for post-mortem Uttrakhand news Woman dies under suspicious circumstances

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More