देहरादून में महिला की गोली मारकर हत्या, खुद ही मर्डर की सूचना देनें के बाद पति मोबाइल बंद कर फरार  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

देहरादून। क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 26 वर्षीय काजल के रूप में हुई है। उसका शव ईदगाह रोड, सुभाष नगर स्थित सत्य साईं मंदिर के पास एक प्लॉट में बने कमरे से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब छह बजे कंट्रोल रूम को धीरज पंवार नाम के व्यक्ति ने फोन कर अपनी पत्नी को गोली मारने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही क्लेमेनटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने जब सूचना देने वाले धीरज से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ मिला।

यह भी पढ़ें 👉  SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में लालकुआं पुलिस ने चोरी का राज खोलते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर सोने-चादी के आभूषण सहित नगदी की बरामद 

इसके बाद पुलिस टीम ने कॉल की लोकेशन के आधार पर संबंधित स्थान पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। तलाशी के दौरान एक प्लॉट के अंदर बने कमरे में काजल मृत अवस्था में मिली। प्रारंभिक जांच में महिला की मौत गोली लगने से होने की बात सामने आई है।

काजल अपने पति धीरज पंवार के साथ क्लेमेनटाउन क्षेत्र में रह रही थी। मृतका के भाई अभिषेक ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसकी बहन और जीजा के बीच विवाद चल रहा था। घटना के बाद से धीरज का मोबाइल बंद है और वह पुलिस की पकड़ से बाहर है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 26 सितंबर तक बारिश के आसार, मानसून की विदाई से पहले बदलेगा मौसम

सूचना मिलने के बाद पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मौके से मिले साक्ष्यों को जांच के लिए सुरक्षित किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेनटाउन में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पति धीरज पंवार की तलाश और गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित की हैं। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  एफआईआर सार्वजनिक पोर्टल बंद होने पर हाईकोर्ट सख्त, 23 सितंबर को होगा तकनीकी डेमो 

पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है, लेकिन घटना के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Accused fled after the murder Accused himself informed the police Accused husband's mobile switched off crime news dehradun news Devbhoomi News Hindi News murder news Murder of a woman News from the hills News From the Pahad uttarakhand news Woman shot dead in Dehradun; husband fled with phone switched off after reporting the murder himself आरोपी ने ही सूचना दी पुलिस को आरोपी पति का मोबाइल बंद आरोपी हत्या कर फरार उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज देहरादून न्यूज मर्डर न्यूज महिला की हत्या

More Stories

उत्तराखण्ड

पेयजल व्यवस्था में लापरवाही पड़ी भारी, ज्योलीकोट प्रकरण में 6 अधिकारी निलंबित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  नैनीताल । ज्योलीकोट में दूषित पेयजल आपूर्ति और डायरिया संक्रमण के मामले ने जल संस्थान और पेयजल निगम के अधिकारियों पर गाज गिरा दी है। पेयजल व्यवस्था में प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने के बाद दोनों विभागों के छह अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में 26 सितंबर तक बारिश के आसार, मानसून की विदाई से पहले बदलेगा मौसम

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून । मौसम विभाग ने उत्तराखंड में मानसून की विदाई से पहले 26 सितंबर तक पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताते हुए पहाड़ी जिलों में आवाजाही करने वाले लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी है। यह […]

Read More
उत्तराखण्ड

SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में लालकुआं पुलिस ने चोरी का राज खोलते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर सोने-चादी के आभूषण सहित नगदी की बरामद 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता          हल्द्वानी/लालकुआं। वादीनी कलावती भट्ट, पत्नी स्वर्गीय जय किशन भट्ट, निवासी जागनाथ भवन, अंबिकापुरम, न्यू गोता रोड, हल्दूचौड़, जनपद नैनीताल द्वारा थाना लालकुआं में तहरीर दी गई कि वह लगभग दो माह पूर्व उपचार हेतु अपनी पुत्री के पास बेंगलुरु गई थीं। उनके […]

Read More