प्रेमी से छुटकारा पाने के लिए हत्या की साजिशकर्ता महिला पति के साथ गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हरिद्वार। हरिद्वार के सर्वानंद घाट के पास 17 सितंबर की सुबह मिले बिजनौर निवासी गोपाल कुमार (50) के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रेमी से छुटकारा पाने के लिए उसकी प्रेमिका ने अपने पति, देवर और गांव के एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। योजना के तहत महिला ने गोपाल को हरिद्वार बुलाया और रात में गंगा घाट पर ले गई। वहां शराब पीने के बाद जब गोपाल सो गया तो पहले से घात लगाए आरोपियों ने चापड़ और धारदार छुरी से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

 
पुलिस ने मामले में आरोपी महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, हत्या में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। घटना में प्रयुक्त लोहे का चापड़ भी बरामद कर लिया गया है।
 

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए बताया कि 17 सितंबर की सुबह कोतवाली नगर क्षेत्र में एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ था। मृतक के पास बिजनौर की बस का टिकट मिला था, लेकिन उसकी पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने आसपास के थानों और सीमावर्ती जिलों में शवकी पहचान कराने के प्रयास शुरू किए। 20 सितंबर को हरिद्वार पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान गोपाल कुमार, पुत्र उमा चरण, निवासी नई बस्ती, आबकारी चौकी के पास, बिजनौर के रूप में की। इसके बाद मृतक के बेटे आशु कुमार की तहरीर पर कोतवाली नगर में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में लालकुआं पुलिस ने चोरी का राज खोलते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर सोने-चादी के आभूषण सहित नगदी की बरामद 

पुलिस ने जांच के दौरान मृतक के निवास स्थान पर जाकर परिजनों से पूछताछ की और उसकी कॉल डिटेल खंगाली। जांच में एक महिला के मोबाइल नंबर से गोपाल की लगातार बातचीत सामने आई। पूछताछ और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस को दोनों के बीच संबंधों की जानकारी मिली। मृतक के परिजनों ने भी महिला को लेकर आशंका जताई थी। पुलिस का कहना है कि बाद में गोपाल महिला पर पति और परिवार को छोड़कर उसके साथ आने का दबाव बनाने लगा। साथ ही वह कथित तौर पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। इससे परेशान महिला ने पति को पूरी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  SC/ST अत्याचार मामलों पर CM धामी सख्त, लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश 

नरेंद्र ने पत्नी, अपने भाई और गांव के एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर गोपाल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। हत्या में मदद करने वाले गांव के व्यक्ति को 50 हजार रुपये देने की बात तय हुई थी। नरेंद्र (40), पुत्र ओम प्रकाश, निवासी ग्राम मोमिनपुर दर्गो भारेरा, कोतवाली बिजनौर का मेरठ में इलाज चल रहा था। इसी दौरान गोपाल का नरेंद्र की पत्नी से संपर्क हुआ। दोनों के बीच रुपये के लेनदेन के बाद नजदीकियां बढ़ गईं और संबंध बन गए। नरेंद्र ने पत्नी, अपने भाई और गांव के एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर गोपाल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। हत्या में मदद करने वाले गांव के व्यक्ति को 50 हजार रुपये देने की बात तय हुई थी।

योजना के तहत 16 सितंबर को महिला ने गोपाल को हरिद्वार बुलाया। रात में वह उसे लेकर गंगा घाट पहुंची। वहां दोनों ने शराब पी। गोपाल के नशे में सो जाने के बाद पहले से मौके पर मौजूद आरोपियों ने उस पर चापड़ और धारदार छुरी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपियों ने गोपाल का मोबाइल और पर्स निकाल लिया और दोनों को गंगा में फेंक दिया, ताकि उसकी पहचान और घटना से जुड़े साक्ष्य मिटाए जा सकें। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में महिला की गोली मारकर हत्या, खुद ही मर्डर की सूचना देनें के बाद पति मोबाइल बंद कर फरार  

पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए संदिग्धों की तलाश शुरू की। इसी क्रम में मोतीचूर रेलवे स्टेशन के पास से नरेंद्र और उसकी 36 वर्षीय पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लोहे का चापड़ भी बरामद कर लिया है। हत्या में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों को भी जुटा रही है।

 

 

 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report crime news Devbhoomi News haridwar news Hindi News Murder to get rid of lover; woman conspirator and her husband arrested News from the hills News From the Pahad Woman who conspired to murder lover to get rid of him arrested along with her husband; Uttarakhand News उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज प्रेमी से छुटकारा पाने को मर्डर साजिशकर्ता महिला पति सहित गिरफ्तार हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

SC/ST अत्याचार मामलों पर CM धामी सख्त, लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्य स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए कि अत्याचार […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड पुलिस में उपाधीक्षक स्तर के 14 अधिकारियों के तबादले एवं नई तैनाती के आदेश  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड पुलिस में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने पुलिस उपाधीक्षक स्तर के 14 अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। रिक्त पदों के सापेक्ष अधिकारियों को विभिन्न जनपदो और पुलिस इकाइयों में जिम्मेदारी सौंपी गई […]

Read More
उत्तराखण्ड

चोर पकड़े, माल बरामद… फिर आबकारी टीम पर ही चोरी का माल हड़पने के आरोप में निलंबन की कार्यवाही

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रुद्रपुर। शिमला में सात सितंबर को हुई चोरी का माल हड़पने के आरोप में जिलाधिकारी की संस्तुति पर आबकारी आयुक्त ने आबकारी विभाग के दरोगा और कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई की। वहीं उपनल कर्मी, पीआरडी जवान की सेवा समाप्ति के लिए संबंधित […]

Read More