दिनेशपुर नेशनल हाईवे-74 पर एक बैग में मिली महिला की लाश, पुलिस ने शुरू की जांच   

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर में दिनेशपुर नेशनल हाईवे-74 पर मोहनपुर नंबर एक गांव में एक बैग में महिला की लाश मिली। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच पड़ताल की। अंदेशा लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। वहीं फॉरेंसिक जांच टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने भी मौके पर पहुंचकर जरूरी निर्देश दिए। पुलिस महिला की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। 
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद मोहनपुर नंबर 1 गांव में बकरी चराने वाले बच्चों ने एक खेत में एक बड़ा बैग पड़ा देखा। लोगों की सूचना पर दिनेशपुर सहित गदरपुर थाने की टीम मौके पर पहुंची। बैग खोलकर देखा गया तो उसमें महिला का शव पाया गया। महिला की उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। महिला के गले में चुन्नी लिपटी मिली। उसके नाक और मुंह से खून निकल रहा था। महिला की दोनों टांगें तोड़कर बैग में लाश डाली गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dead body of a woman found in a bag Dead body of a woman found in a bag on Dineshpur National Highway-74 Dineshpur National Highway-74 investigation started police started investigation rudrapur news udham singh nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More
उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More