खटीमा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय महाविद्यालय खटीमा उधम सिंह नगर में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ पंकज कुमार द्वारा एवं समारोहक समिति एवं छात्र संघ पदाधिकारियों के द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।
महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, तत्पश्चात महाविद्यालय की समारोहक डॉ रीना सिंह द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई, साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा नारीशक्ति के योगदान को जो सम्मान एवं प्रोत्साहन इस कार्यक्रम के माध्यम से मिल रहा है वह हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राध्यापकगणो के द्वारा मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं को, खेल प्रतियोगिताओं में चैंपियन छात्राओं को एवं भारत बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा 2026 में स्थान प्राप्त ऐनम फातिमा को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्रों के द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा भाषण, एकल गीत, समूह नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी गईं।
प्राचार्य महोदय द्वारा महाविद्यालय की महिला प्राध्यापिकाओं एवं महिला कर्मचारी श्रीमती चंद्रकाली एवं श्रीमती दुर्गा को सम्मानित करने के पश्चात उनके द्वारा प्रेरणादायक उद्बोधन दिया गया एवं महाविद्यालय परिवार को सफल कार्यक्रम की बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में डॉ अंजना चंदोला द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के माध्यम से महाविद्यालय प्राचार्य को इस कार्यक्रम के लिए, उनके नेतृत्व एवं संवेदनशील दृष्टिकोण के लिए, महाविद्यालय परिवार की तरफ से उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
कार्यक्रम में दीक्षा, सोनिया बोरा, सेजल, कशिश बरनवाल, वैशाली, भारती राणा, दीक्षा, प्रीति नेगी, लक्ष्मी, महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, छात्रसंघ पदाधिकारी, समस्त प्राध्यापक गण एवं कर्मचारी
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]