हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था की महिला पदाधिकारियों ने रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर भारत देश की रक्षा में जुटे भारतीय सेना के जवानों को हल्द्वानी आर्मी कैंट पहुंच कर राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी।
इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू ने कहा कि भारतीय सेना के जवानों का राष्ट्र हित कार्य यह दर्शाता है कि राष्ट्र की कुशलता से बड़ा कोई परिवार और सुख चैन नहीं होता है क्योंकि सेना के जवान अपनो से हजारों किलोमीटर दूर रहकर भारत की सुरक्षा के लिए आस्थापूर्ण, निष्ठापूर्ण, श्रद्धापूर्ण दृढ़ संकल्प शक्ति के साथ सदैव तैनात होकर डटे रहते है। इसलिए हम सभी भारतीयों का यह कर्तव्य है की हमें हमारी सेना के जवानों के मनोबल बढ़ाने के लिए हर त्यौहार सेना के जवानों के साथ मिलकर मनाना चाहिए।इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था सदस्य योगिता बनोला, रिंकी गुप्ता, प्रीती आर्या, मीना जोशी, पूनम गुप्ता, अंशिका साहू, जया जोशी, कल्पना भंडारी, पूजा जोशी, निकिता साहू, एकता जायसवाल, प्रीति गुप्ता, बलराम हालदार, हेमन्त कुमार साहू, सूरज मिस्त्री, रोहतास प्रजापति, सुशील राय, दीपक कुमार, मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। चंपावत से हल्द्वानी आ रहा एक हेलीकॉप्टर रास्ते में अचानक घने बादलों के बीच फंस गया। करीब 15 मिनट तक खराब मौसम के बीच फंसे हेलीकॉप्टर में राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर और मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू भी सवार थे। मुश्किल हालात में अनुभवी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]