“ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” को साकार करते नैनीताल एसएसपी डॉ मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में 60 लाख से अधिक कीमत की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” को साकार करने हेतु एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद में लगातार प्रभावी कार्यवाही कराई जा रही है। युवाओं को नशे के मकड़जाल से बचाने के उद्देश्य से जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए ड्रग्स माफियाओं पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा सभी थाना प्रभारियों व एसओजी टीम को लगातार कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
 
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी व प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में बुधवार दिनांक 25.03.2026 को थाना पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।
 
चेकिंग के दौरान बेलबाबा के निकट एक महिला संदिग्ध  प्रतीत होने पर पूछताछ व तलाशी किये जाने पर महिला के कब्जे से 203 ग्राम स्मैक कीमत – लगभग 60,90,000 रुपये बरामद हुई। अभियुक्ता कनिका पत्नी विजय निवासी शिवनगर ट्रांजिट कैम्प, जिला ऊधम सिंह नगर(उम्र 40 वर्ष) को गिरफ्तार कर कोतवाली हल्द्वानी में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के साथही अभियुक्ता के आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त की जा रही है।
 
एसएसपी नैनीताल ने टीम के उत्साह वर्धन हेतु 2500/ रुपए के इनाम से पुरस्कृत किया है।
 
 इस दौरान अभियुक्ता की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक मनोज कुमार TP नगर चौकी प्रभारी, हेड कांस्टेबल पुष्पा देवी, कांस्टेबल अनिल टम्टा, तारा सिंह, हेड कांस्टेबल कुन्दन कठायत (एसओजी) एवं कांस्टेबल भूपेन्द्र ज्येष्ठा (एसओजी) सम्मिलित रहे।
 
 
इस दौरान एसएसपी नैनीताल का स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जनपद में नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 
👉 साथ ही ड्रग्स तस्करों की अवैध संपत्ति के विरुद्ध जब्तीकरण (Attachment) की कार्यवाही भी लगातार की जा रही है, जिससे नशे के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।
 
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” को साकार करते नैनीताल एसएसपी डॉ मंजुनाथ टीसी 60 लाख से अधिक कीमत की स्मैक a female trafficker has been arrested with Smack worth over ₹60 lakhs crime news Haldwani news Realizing the “Drugs-Free Devbhoomi Mission” under the direction of Nainital SSP Dr. Manjunath TC uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज महिला तस्कर गिरफ्तार हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More