दिल्ली में 15 जुलाई के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी, एनडीआरएफ तैनात  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नई दिल्ली। दिल्ली में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है जबकि 15 जुलाई के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। दिल्ली के कुछ इलाकों में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश हुई। लाजपत नगर, साकेत, मालवीय नगर, हौज खास और जंगपुरा जैसे इलाकों सहित मध्य और दक्षिणी दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। अधिकतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री कम 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 77 के साथ ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शाम 5.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 74 प्रतिशत दर्ज की गई। इस बीच, दिल्ली में पिछले चार दिनों से यमुना नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है।

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर स्थिर हो गया है और यह आज रात से कम होना शुरू हो जाएगा। सीडब्ल्यूसी के बाढ़ निगरानी पोर्टल के मुताबिक, पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर दोपहर एक बजे बढ़कर 208.62 मीटर हो गया था, जो शाम चार बजे तक स्थिर रहा। आयोग के निदेशक शरद चंद्र के अनुसार “यमुना का जलस्तर स्थिर हो गया है और अगले चार घंटों में इसमें कमी आने लगेगी। शुक्रवार तड़के तीन बजे तक इसके घटकर 208.45 मीटर तक आने की उम्मीद है।” दिल्ली में यमुना नदी के उफान पर आने के बाद कई इलाके जलमग्न हो गये। यमुना में जलस्तर में वृद्धि के कारण सार्वजनिक और निजी बुनियादी ढांचे सहित सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ और नदी के आसपास रहने वाले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 16 टीम को तैनात कर दिया गया है और शुक्रवार सुबह तक हालात सुधरने की उम्मीद है। एनडीआरएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मोहसिन शाहिदी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली में तीन-तीन टीम, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में पांच, मध्य क्षेत्र में चार जबकि राष्ट्रीय राजधानी के शाहदरा इलाके में एक टीम तैनात की गई है।उन्होंने कहा कि दिल्ली में कुल छह जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक ने कहा, ‘‘ चूंकि, पिछले दो दिनों में दिल्ली में न्यूनतम बारिश हुई है, हमें उम्मीद है कि स्थिति अब स्थिर हो जाएगी और कल सुबह तक हालात बेहतर होने की उम्मीद है।’’

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Yellow' alert issued for July 15 in Delhi delhi news NDRF deployed submerged delhi

More Stories

दिल्ली

‘राइज एंड फॉल 2’ में बड़ा बवाल : शहजाद पूनावाला-सिवेट तोमर में भिड़ंत, प्रोमो में धक्का देने का दावा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग का शो “राइज एंड फॉल 2” जिसमें कई सारे तगड़े प्लेयर्स, कुछ राजनीति के क्षेत्र से, तो कई सोशल मीडिया-ओटीटी से जाने-माने चेहरे हैं। अब उन्हीं में से दो लोगों के बीच बुरी तरह लड़ाई होने की जानकारी सामने आ रही है। या ये […]

Read More
दिल्ली

सत्य निकेतन में बड़ा हादसा: तीन मंजिला इमारत धराशायी, दो छात्रों को निकाला गया सुरक्षित  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत अचानक भर भराकर गिर गई। हादसे के बाद इमारत के मलबे में कई लोगों, जिनमें छात्रों के शामिल होने की आशंका है, के फंसे होने की सूचना से हड़कंप […]

Read More
दिल्ली

अंकिता भंडारी के माता -पिता से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, न्याय के लिए खुलकर लड़ने का दिया भरोषा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह, माता सोनी देवी ने मुलाकात कर बेटी की हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उपनल, पुरानी पेंशन, नर्सिंग, बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने […]

Read More