मौसम का येलो अलर्ट जारी, अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में दो दिन तेज बारिश और बर्फबारी की संभावना  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड के 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में दो दिन तेज बारिश और बर्फबारी के लिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के कुछ स्थानों में हल्की बारिश, गर्जन के साथ बर्फबारी की संभावना है। 

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मौसम विभाग ने इन जिलों के 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर 28 और 29 अप्रैल को बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। जबकि प्रदेश के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। राजधानी देहरादून के तापमान में आज यानी शुक्रवार को दो डिग्री का इजाफा होगा। हालांकि, शहर के कुछ इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गर्जन के साथ बादल छाए रहने की संभावना है। उधर, बृहस्पतिवार दोपहर में हुई हल्की बारिश से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 28 अप्रैल को दून का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहेगा। जबकि बृहस्पतिवार को दून का तापमान 32 डिग्री रहा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news possibility of heavy rain and snowfall in high altitude areas for two days Uttrakhand news Yellow weather alert issued

More Stories

उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More
उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More
उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More