हल्द्वानी। योग दिवस 21 जून के अवसर पर प्रदेश का मुख्य कार्यक्रम हल्द्वानी में प्रदेश के मुख्यमंत्री की अगुवाई में होना है। इस सम्बन्ध में व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी वंदना ने बैठक में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम एफटीआई हल्द्वानी में होगा। इसके लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य को सफल बनाना सुनिश्चित करें। उप जिलाधिकारी हल्द्वानी को निर्देश देते हुए कहा कि एफटीआई कैम्पस के शिविर की सभी व्यवस्थायें समय से पूर्व सुनिश्चित कर ली जाए। नोडल अधिकारी/जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ एमएस गुंजियाल को निर्देश दिये कि सभी अधिकारियों से समन्वय कर व्यवस्थायें समय से पूर्ण कर ली जाए। जिलाधिकारी ने पेयजल व्यवस्था हेतु अधिशासी अभियंता पेयजल को निर्देश दिये कि योगा शिविर में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करें साथ ही अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिये कि शिविर में विद्युत आपूर्ति सुचारू हो। योगा शिविर में टैंट, मैट्रेस आदि की व्यवस्थाओं हेतु अधिशासी अभियंता लोनिवि को समय से पूर्व व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। नोडल अधिकारी से कहा कि 20 जून तक सभी व्यवस्थायें आपसी समन्वय से सुनिश्चित कर लें। जिलाधिकारी ने जनमानस से अपील की है कि 21 जून योग दिवस के अवसर पर अधिक अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनायें। उन्होने कहा योग एक मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है जो लोगों को शांति, आत्मविश्वास और साहस देता है। योग के माध्यम से हम शरीर के साथ ही मन को एकाग्र कर सकते हैं।बैठक में नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे, अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ स्वेता अग्रवाल, आरटीओ नन्द किशोर, उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा, राहुल साह, डीटीडीओ अतुल भण्डारी वर्मा, राहुल के साथ पेयजल, विद्युत एवं लोनिवि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉 वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]