हरिद्वार। रुड़की के दिल्ली रोड स्थित पुराने वाहनों की एक दुकान में वाहन खरीदने आया युवक टेस्ट ड्राइव के बहाने थार कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के सती मोहल्ला निवासी जावेद की दिल्ली रोड पर मोहम्मदपुर गांव के पास रायल कार बाजार नाम से पुराने वाहन खरीदने और बेचने की दुकान है। गुरुवार दोपहर उनकी दुकान पर एक स्विफ्ट डिजायर कार आकर रुकी। कार को उनकी दुकान के बराबर एक प्रापटी डीलर के कार्यालय के बाहर खड़ी कर दी। कार सवार एक युवक उनकी दुकान पर आया जबकि अन्य युवक कार में बैठे रहे। उसने दुकान में खड़ी पुरानी थार कार की कीमत पूछी। दुकानदार ने उसकी कीमत 14 लाख 50 हजार रुपये बताई। युवक ने कार की कीमत 12 लाख रुपये लगाई। कुछ देर की बातचीत के बाद युवक ने कहा कि कार उसे पसंद आ गई है। उसने टेस्ट ड्राइव कराने के लिए कहा। इस पर दुकानदार ने कार में बैटरी और पेट्रोल डलवाकर उसे तैयार करा दिया। इसके बाद युवक कार को टेस्ट ड्राइव के लिए ले गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। लगभग आधा घंटा बाददुकानदार ने युवक और कार की तलाश शुरू की, मगर कुछ पता नहीं चला। जब तक वह माजरा समझ पाता, तब तक युवक के साथी भीअपनी कार लेकर जा चुके थे। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]