हल्द्वानी। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को थाना बनभूलपुरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने गौला पार्किंग मजार के पास से एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस द्वारा मौके पर ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना नाम अमन उर्फ चिन्तामणि पुत्र मो० हसीन, निवासी मोहम्मदी मस्जिद के पास, इन्द्रानगर, बनभूलपुरा जनपद नैनीताल, उम्र 19 वर्ष बताया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 45/26, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में थाना बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 123/25, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस (चालानी) दर्ज है।
अभियुक्त की गिरफ्तारी में पुलिस टीम में कानि0 महबूब अली एवं कानि0 अमित शरण सम्मिलित रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]