हल्द्वानी। मोतीनगर क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गलत दिशा से आ रहे एक अज्ञात ‘छोटा हाथी’ वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लालकुआं की ओर से मोटर साइकिल संख्या UK04 AT 6967 पर सवार युवक मोतीनगर क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने से गलत दिशा में आ रहे एक ‘छोटा हाथी’ वाहन से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर जागिरा और गंभीर चोटों के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान रहीम खान पुत्र याकूब अली, निवासी सुभाष नगर, लालकुआं, नैनीताल, उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को एंबुलेंस के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी भेज दिया।
घटनास्थल मंडी चौकी क्षेत्र में होने के कारण मामले की सूचना मंडी चौकी पुलिस को दी गई। इसके बाद चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस द्वारा मौके पर ई-साक्ष्य की कार्रवाई भी की गई। दुर्घटना में शामिल बाइक को हल्दूचौड़ चौकी में खड़ा कराया गया है।
अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी पुलिस
हादसे के बाद पुलिस की जांच का मुख्य फोकस दुर्घटना में शामिल अज्ञात ‘छोटा हाथी’ वाहन और उसके चालक की पहचान पर है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि वाहन की पहचान के साथ यह भी पता लगाया जा सके कि हादसे के बाद चालक किस दिशा में फरार हुआ।
स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के बाद युवक काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। कुछ लोगों ने एंबुलेंस के पहुंचने में देरी का दावा भी किया है। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि युवक के शरीर से काफी रक्तस्राव हो रहा था। हालांकि एंबुलेंस पहुंचने में देरी और हादसे के बाद की परिस्थितियों को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा किए गए इन दावों की पुलिस स्तर से अभी पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से जुटाए गए अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को उम्मीद है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान होने के बाद हादसे की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विभाग ने 16 सितंबर तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली चमकने और गरज के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को नैनीताल जिले के दौरे के दौरान बरेली रोड स्थित श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर, बेरीपड़ाव में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने माँ महालक्ष्मी का आशीर्वाद लेकर प्रदेश और देशवासियों की सुख-शांति, […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्द्वानी में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान करियर, रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप, कौशल विकास, तकनीक, खेल और उत्तराखंड के भविष्य को लेकर युवाओं ने सवाल किए और […]