ऑपरेशन से किन्नर बने युवक अश्लील वीडियो जरिये असली किन्नरों को करने लगा ब्लैक मेल, पुलिस ने दिया जांच का आश्वासन 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। ऑपरेशन से किन्नर बना एक युवक असली किन्नरों के लिए मुसीबत का सबब बन गया। उसने न सिर्फ किन्नरों की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डाली बल्कि उन्हें ब्लैकमेल कर जान से मारने की धमकी भी दी है। किन्नरो ने इस मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है।

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

वार्ड 25 आजादनगर काठगोदाम निवासी कामिनी किन्नर का कहना है कि वह यहां राहुल उर्फ काजल किन्नर, राधिका किन्नर, चांदनी किन्नर, रेखा किन्नर के साथ रहती है। हल्द्वानी, लालकुआं, चोरगलिया, हल्दूचौड़, मोटाहल्दू, गोरापड़ाव और तीनपानी क्षेत्र में बधाइयां देने व नेग मांगने का काम करते हैं। आरोप है कि काठगोदाम निवासी एक किन्नर आपराधिक किस्म का है। वह अपना लिंग परिर्वतन कराकर किन्नर बना है। आरोपी के पास उनकी आपत्तिजनक वीडियो हैं। वीडियो के दम पर वह उन्हें ब्लैकमेल करता है और जब विरोध किया तो उसने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। अब आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोपी किन्नर बनकर अवैध वसूली करता है और इसका विरोध करने पर सुसाइड नोट छोड़कर आत्महत्या कर उन्हें फंसाने की बात भी करता है। सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Eunuch news Haldwani news police assured of investigation Uttrakhand news Young man who became eunuch from operation started blackmailing real eunuchs through pornographic videos

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More