धारदार हथियार से कटी युवक की गर्दन, प्राथमिक उपचार के बाद 108 सेवा द्वारा हल्द्वानी सुशीला तिवारी चिकित्सालय में कराया भर्ती  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। संदिग्ध परिस्थितियों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं के समीप धारदार हथियार से युवक की गर्दन कट गई। जिसे गंभीर अवस्था में पहले पीएससी लालकुआं उसके बाद एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर लगभग 12 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में आसपास के नवयुवक एक युवक को पकड़कर पहुंचे, जिसकी गर्दन धारदार हथियार से कटी हुई थी, इसके अलावा भी उसके हाथ, पेट एवं अन्य हिस्सों में भी बुरी तरह कटे के निशान बने हुए थे तथा वह बहुत ही बुरी तरह खून से लतपथ था। गंभीर अवस्था में उक्त युवक को पीएचसी में भर्ती करते हुए उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों द्वारा मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को देने पर महिला उप निरीक्षक ने छानबीन की तो पता चला उक्त युवक वार्ड नंबर 1 में ही किराए में निवास करता है, जिसका अपने परिजनों से संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा है। आसपास के लोगों ने बताया कि संभवत युवक द्वारा स्वयं अपनी गर्दन धारदार हथियार से काटी गई है, जिसे तुरंत ही प्राथमिक उपचार के बाद 108 सेवा द्वारा हल्द्वानी स्थित एसटीएच चिकित्सालय को रेफर कर दिया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं के चिकित्साधिकारी डॉ लव पांडे ने बताया कि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर को रेफर कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: after first aid he was admitted to Haldwani Sushila Tiwari Hospital by 108 service crime news lalkuan news Uttrakhand news Young man's neck cut with a sharp weapon

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More