बंजी जंपिंग के दौरान रस्सी टूटने से युवा पर्यटक नीचे गिरने से घायल 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
ऋषिकेश। साहसिक पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में उभर रहे शिवपुरी में थ्रिल फैक्ट्री एडवेंचर पार्क में बंजी जंपिंग के दौरान रस्सी टूटने से एक युवा पर्यटक नीचे गिर कर घायल हो गया। घटना के बाद पर्यटन विभाग ने पार्क की सभी साहसिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है।
 
जानकारी के अनुसार गुड़गांव (हरियाणा) निवासी 24 वर्षीय सोनू कुमार 12 नवंबर की शाम शिवपुरी पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने बंजी जंपिंग के लिए छलांग लगाई, बीच में ही सुरक्षा रस्सी टूट गई और युवक नीचे मौजूद टिन की छत पर जा गिरा। स्थानीय स्टाफ ने तुरंत उन्हें AIIMS ऋषिकेश पहुंचाया जहां उनका इलाज जारी है।बताया जा रहा है कि सोनू एक यूट्यूब व्लॉगर हैं और एडवेंचर एक्टिविटीज का प्रमोशनल वीडियो बनाने आए थे।
 
हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें जंप के दौरान रस्सी टूटी दिख रही है। फुटेज वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने कंपनी की लापरवाही, सही सुरक्षा मॉनिटरिंग न होने, प्रशासन की कमजोर निगरानी पर सवाल उठाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने कहा कि यह हादसा दिखाता है कि रोमांच के नाम पर सुरक्षा से समझौता किया जा रहा है।
 
मुनि की रेती थानाप्रभारी प्रदीप चौहान के अनुसार फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही कंपनी पर नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
 
थ्रिल फैक्ट्री के जनरल मैनेजर राजेश का कहना है कि सेटअप पूरी तरह इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के अनुसार है। एडवेंचर स्पोर्ट्स में “1% रिस्क” हमेशा रहता है। हालाँकि, कंपनी के इस बयान से स्थानीय लोगों की नाराजगी कम नहीं हुई है।
 
हादसे के बाद टिहरी गढ़वाल जिला पर्यटन अधिकारी सुबोध सिंह राणा ने जांच के आदेश देते हुए कहा जांच पूरी होने तक थ्रिलफैक्ट्री की सभी साहसिक गतिविधियाँ निलंबित रहेंगी।
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A young tourist was injured after falling down due to the rope breaking during bungee jumping Accident news rishikesh news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज ऋषिकेश न्यूज दुर्घटना न्यूज बंजी जंपिंग के दौरान टूटी रस्सी युवा पर्यटक नीचे गिरने से घायल

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More