काठगोदाम: थार के 150 मीटर गहरी खाई में गिरने से युवक-युवती घायल; पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
काठगोदाम। यहां ग्राम सभा लमजाला में गुरुवार (आज) एक थार वाहन अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार एक युवक और युवती घायल हो गए। सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई है।
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 को कोतवाली काठगोदाम क्षेत्र के ग्राम सभा लमजाला में वाहन संख्या UK04AR1001 के गहरी खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर एसडीआरएफ, हल्द्वानी फायर सर्विस और यातायात निरीक्षक भूपेश पांडे भी पहुंचे।
 
हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम के सदस्यों ने दुर्गम रास्ते और गहरी खाई की चुनौतियों के बीच वाहन तक पहुंचकर उसमें सवार दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को एंबुलेंस 108 के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया।
 
रेस्क्यू किए गए लोगों की पहचान 29 वर्षीय नीरज सिंह रजवार, पुत्र गोविंद सिंह रजवार, निवासी चंदन हॉस्पिटल के पास, भोटिया पड़ाव, हल्द्वानी और 29 वर्षीय रिचा शाह, पुत्री संतोष शाह, निवासी आवास विकास, हल्द्वानी के रूप में हुई है। घटनास्थल पर दोनों के परिजन भी मौजूद थे। राहत की बात यह रही कि प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई है।
 
रेस्क्यू अभियान में प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान,यातायात निरीक्षक भूपेश पांडे, मल्ला काठगोदाम चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सहित पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
 
वहीं, स्थानीय ग्रामीणों सचिन शाह, रमेश चंद्र, रोहित बिष्ट, अमन जन्तवाल, सोनू जन्तवाल, विजय जन्तवाल, अक्षय जंतवाल, यशपाल आर्य, बॉबी आर्य, पियूष जंतवाल और प्रियांशु बिष्ट ने भी रेस्क्यू अभियान में सहयोग किया।
 
पुलिस और बचाव दल की त्वरित कार्रवाई तथा स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को समय रहते खाई से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थार Accident News; Thar SUV falls into a 150-meter-deep gorge Hindi News Kathgodam news Kathgodam: A young man and woman were injured after their Thar SUV plunged into a 150-meter-deep gorge; police and the SDRF carried out a rescue operation. Uttarakhand News Khabar Sach Hai riport . man and woman injured nainital news News from the hills News From the Pahad उत्तराखण्ड न्यूज काठगोदाम न्यूज दुर्घटना न्यूज नैनीताल न्यूज युवक-युवती घायल; Devbhoomi News

More Stories

उत्तराखण्ड

देहरादून में सरकारी बोलेरो का कहर: 7 वाहन क्षतिग्रस्त, युवक घायल; चालक समेत 4 फरार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां चंदन नगर क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया। कृषि विभाग से संबंधित एक सरकारी बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े सात वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक घायल हो गया, जबकि पांच स्कूटी और दो बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 20 वर्षीय युवक की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    रामनगर। कोसी बैराज के पास मंगलवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में जान गंवाने वाला भावेश जोशी अपने परिवार का इकलौता बेटा था। जवान […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजाजी के जंगल में मिली 12–15 वर्षीय हथिनी की लाश, मौत की वजह तलाश रहा वन विभाग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व के बिल्केश्वर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक हथिनी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। हथिनी की उम्र करीब 12 से 15 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पहाड़ी से गिरने के कारण उसकी मौत होने की आशंका […]

Read More