दिल्ली से बाइक द्वारा घर आ रहे युवक की हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। दिल्ली से छुट्टियों पर अपने घर लौट रहे 24 वर्षीय युवक की हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे पर टांडा जंगल क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार शनिवार तड़के करीब 3:45 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने सूचना दी कि रेंज कार्यालय से करीब डेढ़ किलोमीटर पीछे सड़क किनारे एक बाइक सवार घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही संजय वन चौकी से एसआई पंकज महर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर युवक गंभीर रूप से घायल मिला, जबकि उसकी केटीएम बाइक क्षतिग्रस्त अवस्था में सड़क किनारे पड़ी थी। पुलिस ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  छात्र संघ चुनाव या शहर में अराजकता ? एसएसपी का दो टूक—कैंपस के बाहर कानून सर्वोपरी  

मृतक की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड के आधार पर कुंदन सिंह सम्मल (24) पुत्र खुशाल सिंह सम्मल निवासी ग्राम रौसिला, काठगोदाम, जनपद नैनीताल के रूप में हुई। बताया गया कि कुंदन पिछले करीब चार वर्षों से दिल्ली के एक होटल में नौकरी कर रहे थे। वह परिवार के सबसे बड़े बेटे थे और अपनी आय से परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में सहयोग करते थे। परिवार में उनके दो छोटे भाई और एक बहन हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी ऊधमसिंह नगर ने जिले में तीन निरीक्षकों के बदले दायित्व 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुंदन दिल्ली से बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान टांडा जंगल क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

युवक की पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। रिश्तेदारों और ग्रामीणों की भीड़ मृतक के घर पहुंच गई। ग्रामीणों ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए फरार वाहन चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखण्ड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन 

थानाध्यक्ष पंतनगर नंदन सिंह रावत ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दुर्घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही अन्य तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report a young man returning home from Delhi by bike A young man returning home from Delhi by bike died after being hit by an unknown vehicle on the Haldwani-Rudrapur highway dehradun news Devbhoomi News died after being hit by an unknown vehicle Haldwani news Haldwani-Rudrapur Highway Hindi News nainital news News from the hills News From the Pahad Road Accident uttarakhand news अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत दिल्ली से बाइक द्वारा घर आ रहा युवक सड़क दुर्घटना हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट के चलते शनिवार जनपद में बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के बाद जनपद नैनीताल में कल स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 25 सितंबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार कल जनपद में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें कहीं-कहीं […]

Read More
उत्तराखण्ड

अस्पताल के गेट पर बाइक चोरी का खेल : CCTV में कैद हुई चोर की पूरी करतूत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर खड़ी बाइक पर ही चोर ने हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, हालांकि चोर अभी  पुलिस की पकड़ से बाहर है।    यह भी पढ़ें […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब स्मार्ट होगी पहाड़ की पढ़ाई: चम्पावत के छह स्कूलों में डिजिटल लर्निंग सुविधा का सीएम धामी ने किया शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चम्पावत।मुख्यमंत्री धामी के प्रदेश में शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने तथा विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के विजन को आगे बढ़ाते हुए जनपद चम्पावत के छह सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर विद्यालयों में डिजिटल लर्निंग सेट की सुविधा शुरू की गई। इस क्रम में […]

Read More