बढ़ती महंगाई और स्मार्ट मीटर के भारी बिल पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटरों में आ रहे भारी-भरकम बिजली बिलों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी एवं प्रदेश में बढ़ते नशे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।

इस दौरान हेमन्त साहू ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद आम जनता पर बिजली बिलों का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में महंगाई लगातार बढ़ रही है, बेरोजगार युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं तथा नशे का कारोबार युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहा है, लेकिन सरकार इन गंभीर मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी धारचूला तो प्रियंका गांधी पौड़ी में करेंगी जनसभा, 1 नवंबर को तय होंगी तारीखें   

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जनता की समस्याओं के समाधान की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनता की समस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन को और तेज करेगी।

यह भी पढ़ें 👉   दो दिनों से लापता उत्तराखंड पुलिस के अनुचर का शव मिला गहरी खाई में  

पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट ने कहां जगह जगह स्मैक शराब नशे का अवैध करोबार चल रहा है शासन प्रशासन हाथ पर हाथ रखे हुए है।

इस दौरान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट व्यापारी नेता जसविंदर सिंह भसीन प्रदेश उपाध्यक्ष जूही चुफाल प्रदेश महा सचिव स्वाति जोशी युवा काग्रेस महानगर अध्यक्ष सुमित कुमार छात्र नेता मेहुल साह व्यापारी नेता जसविंदर सिंह भसीन ज्योति आर्या रेखा जाटव राजकुमार सिंह यादव ईशाक खान मूर्ति देवी समेत तमाम पदाधिकारी थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Haldwani news Hindi News News from the hills rising inflation and heavy smart meter bills Youth Congress protest Youth Congress protests against rising inflation and exorbitant smart meter bills; Uttarakhand News उत्तराखण्ड न्यूज खबर सच है की खबर पहाड़ की खबर बढ़ती महंगाई और स्मार्ट मीटर के भारी बिल यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन हल्द्वानी न्यूज हिंदी खबर

More Stories

उत्तराखण्ड

रामनगर में बुलडोजर एक्शन : 82 परिवारों के आशियानों पर चला प्रशासन का पीला पंजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रामनगर। यहां तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में शनिवार सुबह अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। सुबह करीब 6:30 बजे भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर मकानों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की […]

Read More
उत्तराखण्ड

भाकपा कार्यालय में कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर शोक सभा आयोजित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    लालकुआं। भाकपा(माले) ने अपने संस्थापक सदस्य व पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कार्यालय में शोक व्यक्त किया।   शोक सभा में राज्य कमेटी सदस्य आनंद नेगी ने बताया कि भाकपा-माले के संस्थापक सदस्य, वरिष्ठतम नेता और […]

Read More
उत्तराखण्ड

विकसित भारत की थीम पर दून कॉन्वेंट में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शनिवार (आज) दून कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरेली रोड में विकसित भारत की थीम पर वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया।   कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवभूमि सहोदय सीबीएसई, हल्द्वानी के अध्यक्ष सुनील कुमार जोशी तथा वरिष्ठ समाजसेवी […]

Read More