हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या 

ख़बर शेयर करें -

 
खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा में बीती रात युवक की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

शनिवार सुबह जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा तोक पनियाली वार्ड नम्बर 38 निवासी प्रकाश वैरागी (23) सुबह घर से मजदूरी पर निकल गया था। शाम 6 बजे तक वह घर नहीं पहुंचा, जबकि उसके दोनों भाई विश्वजीत वैरागी और प्रदीप वैरागी घर आ गए थे। रात करीब 10 बजे कॉलोनी में शोरगुल की आवाज सुनाई दी तो प्रकाश के पिता वासु वैरागी और उसकी मां घर से बाहर निकले तो पड़ोस में रहने वाला मोहित आर्या खून से लतपथ होकर उनके घर की ओर आ रहा था, तभी उन्हें देखकर बोला तुम्हारा लड़का बहुत गाली दे रहा था, मैंने उसे मार दिया है। परिजन दौड़कर गए तो पास में सड़क से नीचे खेत में प्रकाश लहूलुहान हालत में घायल पड़ा हुआ था। उसके मुंह और सिर पर काफी गंम्भीर चोट लगी हुयी थी, वहीं पास में खून से सने हुए बड़े-बड़े पत्थर पड़े हुए थे। परिजनों एंव कॉलोनी के लोगों की मदद से प्रकाश को गम्भीर अवस्था में सड़क तक लाए। इसके बाद पड़ोसी ने पुलिस के हेल्पलाइन नम्बर 112 को सुचना दी। आनन फानन में उसे एम्बुलेंस की मदद से एसटीएच लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी बीच पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। मृतक प्रकाश के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसओ दीपक बिष्ट ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संपूर्णानंद शिविर केंद्रीय कारागार से दोष सिद्ध कैदी हुआ फरार, कड़ी मशक्कत के बाद आया पकड़ में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता सितारगंज। यहां संपूर्णानंद शिविर केंद्रीय कारागार से एक दोष सिद्ध कैदी तड़के फरार हो गया। घटना के बाद जेल प्रशासन में खलबली मच गई। जानकारी के अनुसार गिनती के दौरान कैदी पवन सैनी, निवासी बिजनौर (उत्तर प्रदेश), गायब मिला। उसकी झोपड़ी की तलाशी ली गई, लेकिन वह […]

Read More
उत्तराखण्ड

दीपावली का पर्व मनाकर गांव से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता रुद्रप्रयाग। दीपावली का पर्व मना कर अपने गांव से लौट रहे युवक की स्कूटी हादसे में मौत हो गई। जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 अक्टूबर को रुद्रप्रयाग के धनपुर पट्टी के वीरों गांव निवासी पंकज सिंह नेगी पुत्र सते […]

Read More
उत्तराखण्ड

नैनीताल के ओल्ड लंदन हॉउस में दो महीने के अंतराल में एक बार फिर लगी भीषण आग   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता नैनीताल। यहां मल्लीताल क्षेत्र में कुमाऊं मंडल मुख्यालय भवन के ओल्ड लंदन हॉउस में एक बार फिर सोमवार तड़के करीब ढाई बजे अचानक आग भड़क उठी, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और फायर टेंडर […]

Read More