हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या 

ख़बर शेयर करें -

 
खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा में बीती रात युवक की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

शनिवार सुबह जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा तोक पनियाली वार्ड नम्बर 38 निवासी प्रकाश वैरागी (23) सुबह घर से मजदूरी पर निकल गया था। शाम 6 बजे तक वह घर नहीं पहुंचा, जबकि उसके दोनों भाई विश्वजीत वैरागी और प्रदीप वैरागी घर आ गए थे। रात करीब 10 बजे कॉलोनी में शोरगुल की आवाज सुनाई दी तो प्रकाश के पिता वासु वैरागी और उसकी मां घर से बाहर निकले तो पड़ोस में रहने वाला मोहित आर्या खून से लतपथ होकर उनके घर की ओर आ रहा था, तभी उन्हें देखकर बोला तुम्हारा लड़का बहुत गाली दे रहा था, मैंने उसे मार दिया है। परिजन दौड़कर गए तो पास में सड़क से नीचे खेत में प्रकाश लहूलुहान हालत में घायल पड़ा हुआ था। उसके मुंह और सिर पर काफी गंम्भीर चोट लगी हुयी थी, वहीं पास में खून से सने हुए बड़े-बड़े पत्थर पड़े हुए थे। परिजनों एंव कॉलोनी के लोगों की मदद से प्रकाश को गम्भीर अवस्था में सड़क तक लाए। इसके बाद पड़ोसी ने पुलिस के हेल्पलाइन नम्बर 112 को सुचना दी। आनन फानन में उसे एम्बुलेंस की मदद से एसटीएच लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी बीच पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। मृतक प्रकाश के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसओ दीपक बिष्ट ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुरानी पेंशन बहली को देहरादून में 13 सितंबर को होगा प्रदेशव्यापी पेंशन महारैली का आयोजन, बड़ी संख्या में जुटेंगे शिक्षक और कर्मचारी 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब खतौनी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर : DM का बड़ा आदेश, ऑनलाइन डाउनलोड खतौनी भी होगी मान्य 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। आम जनता को तहसील कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत देने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि उत्तराखंड सरकार के अधिकृत ई-भूलेख पोर्टल से नागरिकों […]

Read More