पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से युवक की हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

टिहरी। टिहरी के साकनीधार के पास एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने मृतक का शव बरामद कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार (आज) 4 अप्रैल को जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि शकुनी धार के पास एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतू एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही उपनिरीक्षक नीरज चौहान के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम को ज्ञात हुआ पिकअप वाहन जो ऋषिकेश से सब्जियां लेकर श्रीनगर मार्ग पर जा रहा था व अचानक उक्त अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा वाहन में 02 व्यक्ति सवार थे व 01 व्यक्ति ने तुरंत वाहन से सड़क पर कूद गया दूसरा व्यक्ति वाहन सहित गहरी खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 200 मीटर गहरी खाई में रोप द्वारा उतरकर उक्त पिकअप वाहन तक पहुंच बनाई व देखा गया कि वाहन में सवार उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी व शव को खाई से स्ट्रेचर द्वारा वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त अभिषेक रावत पुत्र शोवन सिंह रावत उम्र 22 वर्ष निवासी जामनी खाल टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Tehari news Uttrakhand news Youth dies due to pickup vehicle accident

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More