युवक की गोली मारकर हत्या, अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। यहां सड़क किनारे मिला एक युवक का शव। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अस्पताल पहुंचे युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को चोरपानी रोड पर युवक का शव सड़क किनारे पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर युवक की शिनाख्त 27 वर्षीय अरविंद उर्फ पप्पी सागर पुत्र छत्रपाल निवासी लूटाबढ़ के रूप में हुई। पुलिस शव को रामनगर का अस्पताल लेकर पहुंची, जहां युवक के परिजनों ने अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया है कि स्थानीय लोगों ने आज प्रातः तीन बजे गोली चलने की आवाज सुनी थी, जिसके बाद बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर पता लगा कि युवक को दो गोली लगी हुई थीं। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news police engaged in search of unknown accused ramnagar news Uttrakhand news Youth shot dead

More Stories

उत्तराखण्ड

बाइक सवार बदमाशों ने शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर कर दी हत्या  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में शुक्रवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं, घटना से […]

Read More
उत्तराखण्ड

कांवड़ पटरी मार्ग पर मौत का तांडव: चार बाइकों की जोरदार टक्कर, 3 की मौत   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के रुड़की में शुक्रवार देर रात पिरान कलियर कांवड़ पटरी मार्ग पर चार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद चारों बाइकें […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड मौसम समाचार : 9 जिलों में भारी बारिश के साथ ही भूस्खलन और नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर का खतरा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश में शनिवार (आज) मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के देहरादून, टिहरी, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली और पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत […]

Read More