हल्द्वानी। यहां एक दबंग युवक द्वारा ड्यूटी पर तैनात महिला उप निरीक्षक (भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी) और पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश करी गईं । आरोपित ने न सिर्फ महिला अधिकारी के साथ अभद्रता की, बल्कि उन्हें जान से मारने व वर्दी उतरवाने की धमकी भी दी।
हल्द्वानी कोतवाली में दी तहरीर में महिला उप निरीक्षक आरती सचदेवा ने कहा कि रविवार रात करीब साढ़े 11बजे वह अपनी टीम के साथ नैनीताल रोड पर गश्त और चेकिंग ड्यूटी पर थीं।इस दौरान तिकोनिया स्थित एक दुकान के पास खड़े वाहन के शीशों पर काली फिल्म चढ़ी थी।जब उन्होंने वाहन की काली फिल्म हटवाते हुए चालान करने की प्रक्रिया शुरू की, तो कार चालक भड़क गया। चालक ने उनके साथ बदतमीजी करते हुए ट्रांसफर के साथ वर्दी उतरवाने की भी धमकी दी। जैसे ही वह वाहन के पास गईं और फोटो खींचने लगीं, तभी आरोपित ने उन्हें व उनके साथ ‘मौजूद होमगार्ड व चालक के ऊपर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। हालांकि उन्होंने फुर्ती दिखाते हुए अपनी जान बचाई। इसके बाद वाहन चालक फरार हो गया है। घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई है।
हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि फरार आरोपित की पहचान हो गई है। वह लालकुआं का रहने वाला है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]