दस दिवसीय विराट धर्म सम्मेलन में उमड़ा भक्तों का अपार जन सैलाब  

ख़बर शेयर करें -
 
खबर सच है संवाददाता 
 
महामोह रुपी महिषासुर को मारने के लिए राम कथा कराल कालिका है – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु
 
रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि संसार के सभी जीव मोहरूपी रात्रि में सोए हुए हैं। मोह नींद में सोए उन जीवों को जगाने ही आते हैं सभी संत, महापुरुष यहाँ तक कि परमात्मा भी। इस संसार रूपी रात्रि में मात्र परमार्थी व प्रपंच से वियोगी लोग ही जागते हैं। जीव को जगा हुआ तभी जानना चाहिए जबकि उसे सभी विषयों व विलासताओं से वैराग्य हो जाए, उठो, जागो व अपने लक्ष्य की ओर बिना रुके तब तक चलते रहो जब तक कि तुम्हें तुम्हारा लक्ष्य प्राप्त न हो जाए, शास्त्रों का भी यही उद्घोष है। व्यक्ति  जन्म, रूप, कुल, वैभव आदि से नहीं अपितु अपने कर्मों से महान बनता है।
 
उन्होंने अपने दिव्य प्रवचनों को आगे बढ़ाते हुए कहा कि सुमति व कुमति हर प्राणी के अंदर सदैव रहती है। कब कौन सी बुद्धि उजागर हो जाए कोई कुछ कह नहीं सकता। हाँ अच्छे संग से सुमति व बुरे संग से कुमति ही उत्पन्न होगी। तथा जहाँ सुमति होगी वहाँ सुख, सम्पत्ति तथा जहाँ कुमति होती है वहाँ दुःख व विपत्तियां मंडराने लगती है। जब हितैषी शत्रुवत तथा शत्रु मित्रवत लगने लगे तो समझ लो कि कुमति उजागर हो रही है। जो कि विनाश का कारण बनेगी। अत: कुमति को त्यागकर सुमति के पथ का ही अनुसरण करना चाहिए।
 
महाराज श्री ने कहा कि प्रकृति हमारी जन्मदात्री माँ से भी अधिक रक्षक है। परन्तु इसी प्रकृति माँ को विकृत करने की, छेड़छाड़ करने की या इसके नियमों की अवहेलना करने पर भक्षक भी बन जाती है। भूकंप, बाढ़, सूखा इत्यादि प्राकृतिक आपदाएँ उसी परिणाम स्वरूप समाज में विनाश का कारण बनती हैं। अतः प्रकृति को विकृत होने से बचाएँ, छेड़-छाड़ ना करें, पृथ्वी माँ के श्रृंगार वन व वन्य जीवों को समाप्त होने से बचायें। धर्म व प्रकृति के नियमों का पालन करें।
 
ढोंग, पाखंड, अंधविश्वास, रूढिवादोंताओं पर महाराज श्री ने तीखा प्रहार किया। आज वास्तु शास्त्र के बढ़ते प्रचलन के बारे में कहा कि लोग वस्तुओं के अनुसार तोड़ फोड़ कर मकान की दिशा बदल रहे हैं। लाभ तो स्वयं को बदलने से ही होगा। भाग्य-भाग्य का रोना रोने से कुछ नहीं होने वाला। अनेक अंगूठियां व नग पहनने व वार, दिशा के हिसाब से करने मात्र से कुछ नहीं होता। सही दिशा में प्रयास, ह्रदय में परमात्मा का स्मरण, यथासंभव सभी की  शुभकामनाएं व शुभ आशीर्वाद कार्यों के प्रति लगन निष्ठा व उत्साह सफलता में सहायक होंगे।
 
महाराज श्री के दिव्य ओजस्वी प्रवचनों को सुनकर सभी भक्त मंत्रमुग्ध व भाव विभोर हो गये व महाराज जी के द्वारा गाए गए भजनों को सुनकर, उनकी प्रेममय सुंदर छटा को देखकर वहाँ उपस्थित भक्तों की प्रेमवश अश्रुधारा बह उठी। महाराज श्री के दिव्य प्रवचनों को सुनने के लिए स्थानीय, क्षेत्रीय व दूर दराज से काफ़ी संख्या में भक्तजन यहाँ पहुँच रहे हैं। 
 
श्री दिव्येश्वर महादेव मंदिर, श्री हरि कृपा आश्रम में लगातार भक्तों का ताँता लगा हुआ है । नवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष में नित्य प्रातः 6:30 बजे से 8:00 बजे तक व सायं 6:00 बजे से मां जगदंबा की भव्य पूजा अर्चना का धार्मिक विधि विधान से आयोजन किया जाता है। श्री महाराज जी के दिव्य व प्रेरणादायी प्रवचन नित्य सांय 3 बजे से हो रहे हैं । महाराज श्री द्वारा दिए जाने वाले दिव्य प्रवचन सुनने के लिए व श्री महाराज जी द्वारा की जाने वाली विशेष आरती के दिव्य दर्शनों के लिए भगतजन नित्य ही दूर दूर से भारी मात्रा में पहुँच रहे है। जिसमें लोगों का उत्साह देखते ही बनता है।
 
कल भी दिनभर श्री हरि कृपा आश्रम चित्रकूट रामनगर में परम पूज्य श्री महाराज जी के दर्शनों, नवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित अनुष्ठान में भाग लेने व श्री महाराज के दिव्य प्रवचन सुनने के लिए श्रद्धालुओं का ताँता लगा रहा । स्थानीय, क्षेत्रीय व दूरदराज के श्रद्धालु प्रातः काल से ही चित्रकूट पहुचने लगते हैं । प्रकृति की अनुपम छटा के बीच स्थित आश्रम व आश्रम में विराजित श्री दिव्येश्वर महादेव की मनोहारी छटा सचमुच अलौकिक है।  
 
महाराज श्री द्वारा किया जाने वाला माँ भगवती का पूजन व महाआरती मन मोह लेती है। हज़ारों श्रद्धालुओं में नैनीताल सांसद व पूर्व रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, अनेक विधायक व पूर्व विधायक, चेयरमेन मौ अकरम खान, राकेश नैनवाल, हरीश मेहता, क्षेत्र के अनेक भाजपा व कांग्रेस के प्रमुख राजनेता सहित अनेक गणमान्य लोग भी दर्शन कर आशीर्वाद लेने पहुंचे। भण्डारे में भी रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं । नवरात्रि महोत्सव एंव विराट धर्म सम्मेलन में सभी धर्म प्रेमी जनता को सप्रेम आमंत्रित किया गया हैं ।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a grand ten-day religious convention A massive sea of ​​devotees thronged the ten-day grand religious conference an immense turnout of devotees Devbhoomi News Hindi News Khabar Sach Hai riport . News from the hills News From the Pahad presided over by the head of Shri Harikripa Peeth—the world-renowned saint ramnagar news Religious News Shri Shri 1008 Swami Shri Hari Chaitanya Puri Ji Maharaj uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज दस दिवसीय विराट धर्म सम्मेलन धार्मिक न्यूज भक्तों का अपार जन सैलाब रामनगर न्यूज विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी महाराज श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज

More Stories

शिक्षा-आध्यात्म

शक्ति स्वरूपा है मां जगदमंबा – श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता      रामनगर। प्रेमावतार युगदृष्टा श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा देवी जगत की उत्पत्ति के समय ब्रह्मसूत्र और […]

Read More
शिक्षा-आध्यात्म

मातृभूमि, मां व मातृभाषा का कोई विकल्प नहीं – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त सुमदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मां जगदंबा की […]

Read More
शिक्षा-आध्यात्म

श्री दिव्येश्वर महादेव मंदिर में दस दिवसीय नवरात्रि महोत्सव एवं विराट धर्म सम्मेलन का भव्य शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    शक्ति को संजोकर रखने में ही शक्ति की आराधना की पूर्णता है – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु        रामनगर। श्री हरि कृपा आश्रम चित्रकूट में स्थापित श्री दिव्येश्वर महादेव मंदिर में नवरात्रि के उपलक्ष में आयोजित दस दिवसीय विशाल यज्ञ अनुष्ठान में भक्तों […]

Read More