बिना लाइसेंस व नियमों की अनदेखी पर 10 स्पा सेंटरो को चालानी कार्रवाई के साथ ही अनिश्चितकालीन तक किया बंद

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। यहां बिना लाइसेंस और नियमों की अनदेखी करते हुए संचालित हो रहे स्पा सेंटरो में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने अचानक छापेमारी की। जिसमें अनियमितताएं मिलने के बाद टीम ने 10 स्पा सेंटर और एक बार पर चालानी कार्रवाई करते हुए उन्हें अनिश्चितकालीन बंद कर दिया।

जानकारी के अनुसार रुद्रपुर में टीम को इलाके के स्पा सेंटरों में अनियमितताओं की शिकायत मिली थी। जिसके बाद टीम स्थानीय पुलिस के साथ देर शाम इन सेंटरों पर पहुंची और गहन निरीक्षण किया। जांच में सेंटरों के लाइसेंस, रजिस्टर, कर्मचारियों की पहचान और संचालन से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की गई। जांच में कई सेंटरों में नियमों का उल्लंघन पाया गया। कुछ सेंटरों में आवश्यक अनुमति और लाइसेंस नहीं थे जबकि कई में कर्मचारियों के रिकॉर्ड और पहचान दस्तावेज सही तरीके से उपलब्ध नहीं थे। संचालन के तय मानकों का उल्लंघन और अन्य गंभीर कमियां भी उजागर हुईं।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

अनियमितताओं को गंभीर मानते हुए पुलिस ने मौके पर ही चालानी कार्रवाई के साथ ही स्पा सेंटरों पर नोटिस चस्पा किए और ताले लगाए। कुल 40,000 रुपये का जुर्माना वसूलते हुए सभी 10 स्पा सेंटरों को बंद किया गया। इसके अलावा एक बार में नाबालिग को शराब पिलाने के मामले में 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर बसंती आर्य ने कहा कि अवैध गतिविधियों और नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी स्पा सेंटर और बार कागजों की जांच तक बंद रहेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 10 spa centres operating without license and ignoring rules were closed indefinitely along with challan action rudrapur news udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज चालानी कार्रवाई के साथ ही अनिश्चितकालीन तक बंद बिना लाइसेंस व नियमों की अनदेखी पर चल रहे 10 स्पा सेंटर रुद्रपुर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More